✕

होम / बिजनेस / SEBI ने पूर्व टीवी एंकर और 7 अन्य को भेजा 2.83 करोड़ का डिमांड नोटिस, जानिए पूरा मामला

SEBI ने पूर्व टीवी एंकर और 7 अन्य को भेजा 2.83 करोड़ का डिमांड नोटिस, जानिए पूरा मामला

बाजार नियामक सेबी ने एक टीवी चैनल के पूर्व एंकर सहित 7 संस्‍थाओं को करीब 3 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस भेजा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार नियामक सेबी ने पिछले साल 7 लोगों पर करीब 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था और इसका भुगतान नहीं करने पर अब डिमांड नोटिस भेजा है. सेबी ने एक टीवी चैनल पर शेयर बाजार से संबंधित कार्यक्रम पेश करने वाले प्रदीप बैजनाथ पांड्या और सात अन्य को पिछले साल जून में धोखाधड़ीपूर्ण व्यापारिक गतिविधियों के संबंध में लगाए गए जुर्माने का भुगतान नहीं करने पर 2.83 करोड़ रुपये का मांग नोटिस भेजा है.

इन 7 लोगों को भेजा नोटिस

पांड्या के अलावा तोशी ट्रेड, महान इन्वेस्टमेंट, मनीष वासनजी फुरिया (HUF), मनीष वासनजी फुरिया, अल्पा अल्पेश फुरिया, अल्पेश वासनजी फुरिया (HUF) और अल्पेश वासनजी फुरिया को भी जुर्माना भरने का नोटिस भेजा गया था. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की तरफ से पिछले वर्ष जून में लगाए गए जुर्माने को अदा करने में नाकाम रहने पर इन इकाइयों को डिमांड नोटिस भेजा गया है.

15 दिन की डेडलाइन

बाजार नियामक ने चेतावनी दी है कि यदि पांड्या और अन्य संस्थाएं 7 फरवरी को जारी नोटिस के बाद 15 दिनों के भीतर भुगतान करने में विफल रहीं तो उनके बैंक खातों सहित उनकी संपत्तियां कुर्क कर ली जाएंगी. सात अलग-अलग मांग नोटिसों में सेबी ने इन संस्थाओं को 15 दिनों के भीतर ब्याज और वसूली लागत सहित 2.83 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है.

5 साल का लगाया प्रतिबंध

SEBI ने धोखाधड़ीपूर्ण व्यापारिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पिछले साल जून में पांड्या और सात अन्य संस्थाओं पर प्रतिभूति बाजार से 5 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था और सामूहिक रूप से 2.6 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था. सेबी की ओर से बार-बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद न तो पांड्या और न ही इन सभी संस्‍थाओं ने जुर्माने का भुगतान किया है.

शो में देते थे शेयर पर ज्ञान

पांड्या अगस्त, 2021 तक एक टीवी चैनल पर विभिन्न कार्यक्रमों को पेश करते थे. वहीं, अल्पेश फुरिया इस चैनल पर अतिथि/बाहरी विशेषज्ञ के रूप में दिखाई दिए और अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के हैंडल पर शेयर बाजार संबंधी सिफारिशें दीं. पांड्या के सुझावों और नवंबर, 2019 से जनवरी, 2021 की अवधि के दौरान अल्पेश फुरिया व संबंधित संस्थाओं द्वारा निष्पादित ‘आज-खरीदें-कल-बेचें’ ट्रेड और कारोबार के दौरान की ट्रेड के बीच एक संबंध देखा गया. इससे बाजार में निवेश करने वालों को नुकसान हुआ और सेबी ने इसे नियमों का उल्‍लंघन माना.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

5 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

7 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

8 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

9 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

12 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

7 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

5 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

8 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

8 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

12 hours ago