✕

होम / बिजनेस / SEBI ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, जो निवशकों का बनेगा सारथी, मिलेगा हर सवाल का जवाब

SEBI ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, जो निवशकों का बनेगा सारथी, मिलेगा हर सवाल का जवाब

सेबी ने सोमवार को पर्सनल फाइनेंस और निवेशकों के हर सवाल के जावाब के लिए मोबाइल ऐप्लीकेशन लॉन्च किया है. सेबी ने कहा कि यह ऐप्लीकेशन युवा निवेशकों के लिए बेहद मददगार साबित होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी (Sebi) ने निवेशकों के लिए पर्सनल फाइनेंस पर मोबाइल ऐप ‘सारथी 2.0’ (Saa₹thi 2.0) पेश किया है. इस ऐप में गूढ़ वित्तीय धारणाओं को आसान तरीके से समझाने के उपाय किये गये हैं. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) ने बयान में कहा, अपडेटेड ‘सारथी’ ऐप को उपयोगकर्ताओं के लिए आसान बनाया गया है. इसमें जटिल वित्तीय अवधारणाओं को आसान बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर उपाय किये गये हैं.

ऐप में मिलेंगे ये फीचर्स

सेबी के इस अपडेटेड ऐप में फाइनेंसियल ‘कैलकुलेटर’ शामिल किया गया है. इसमें KYC प्रक्रियाओं, म्यूचुअल फंड (Mutual Funds), ईटीएफ (ETF), शेयर बाजारों (Share Bazaar) में शेयर खरीदने और बेचने, निवेशक शिकायत निवारण व्यवस्था और ऑनलाइन विवाद समाधान (ODR) प्लेटफॉर्म पेश करने के साथ उसका विश्लेषण उपलब्ध है. इसके अलावा, ऐप पर निवेशकों को उनकी पर्सनल फाइनेंस योजना में सहायता करने के लिए तैयार किये गये कई वीडियो उपलब्ध हैं.

युवा निवेदशकों को होगा फायदा

सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अनंत नारायण ने इस मौके पर कहा कि आज के समय में जहां सोशल मीडिया कभी-कभी पक्षपातपूर्ण या भ्रामक जानकारी देता है, निवेश से जुड़ी जानकारी के निष्पक्ष और भरोसेमंद स्रोत की जरूरत है. उन्होंने कहा, सारथी ऐप (Saa₹thi 2.0) निवेशकों को सिक्योरिटीज मार्केट के बारे में भरोसेमंद और जरूरी जानकारी के साथ सशक्त बनाता है. यह ऐप विशेष रूप से उन युवा निवेशकों के लिए उपयोगी हो सकता है जो अपनी फाइनेंशियल जर्नी की शुरुआत में हैं.

कैसे करें डाउनलोड

अनंत नारायण ने कहा, ऐप के भीतर ऐसी व्यवस्था की गयी है, जो सामग्री के स्तर पर हमें तेजी से विकसित हो रही बाजार स्थितियों के साथ तालमेल बिठाने की मंजूरी देती है. वह सारथी ऐप को और बेहतर बनाने के लिए सार्वजनिक सुझाव मांगते हैं. यदि आपको भी सारथी ऐप (Saarthi App) डाउनलोड करना है तो एंड्राइड फोन वाले गूगल प्ले स्टोर से और आईफोन वाले आईओएस ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.

सेबी ने फैक्ट चेक के लिए बनाया फ्रेम वर्क

बता दें कि इससे पहले शनिवार को SEBI ने अफवाहों के फैक्ट चेक के लिए एक वैरिफिकेशन फ्रेमवर्क की शुरुआत की है. जिसके तहत मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 100 लिस्टेड कंपनियों को अब मुख्यधारा के मीडिया में रिपोर्ट की गई किसी भी बाजार अफवाह की पुष्टि या खंडन करना होगा. यह नियम 1 दिसंबर से टॉप 250 कंपनियों के लिए लागू होगा.
 
टैग्स Saa₹thi 2.0
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

55 minutes ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

1 hour ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

3 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

1 hour ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

1 hour ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

2 hours ago