✕

होम / बिजनेस / शेयर मार्केट में अफवाहों पर SEBI सख्त, जारी की गाइडलाइन, 1 जून से लागू होगा नियम

शेयर मार्केट में अफवाहों पर SEBI सख्त, जारी की गाइडलाइन, 1 जून से लागू होगा नियम

स्टॉक मार्केट रेगुलेटर सेबी ने अफवाहों से शेयर बाजार पर पड़ने वाले असर से निपटने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. मार्केट रेगुलेटर सेबी ने इस सिलसिले में सर्कुलर जारी किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने स्टॉक मार्केट में अफवाहों की वजह से स्टॉक पर होने वाले असर से निपटने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. गाइडलाइन के मुताबिक, अगर किसी अनवेरिफाइड न्यूज या अफवाह की वजह से स्टॉक में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है तो 24 घंटे के अंदर कंपनी को उस खबर को कंफर्म करना होगा. कंपनी को उस खबर पर तय समय अंदर अपनी स्थिति साफ करनी होगी. SEBI की गाइडलाइन के मुताबिक, 24 घंटे के अंदर अफवाह की पुष्टि करने पर नियमों के तहत स्टॉक का 'अन इफेक्टेड प्राइस' माना जाएगा.

1 जून से लागू हो जाएंगी गाइडलाइन

'अन इफेक्टेड प्राइस' किसी स्टॉक का वो स्तर होगा जो उस खबर या अफवाह के ना होने पर रहता. ये गाइडलाइन 1 जून से टॉप 100 लिस्टेड कंपनियों पर लागू होगी और दिसंबर 2024 तक अगली 150 कंपनियों पर लागू होगी. SEBI ने ये फैसला इसलिए लिया है कि ऐसा कई बार देखने को मिला है कि किसी प्लेटफॉर्म के जरिए आई किसी ऐसी खबर से स्टॉक मार्केट में तेज उतार चढ़ाव देखने को मिला जिसका खंडन बाद में कंपनी ने खुद ही कर दिया. हालांकि इस खंडन में देरी होने पर निवेशकों के बिना वजह अच्छा खासा नुकसान उठाना पड़ा है. 

ये भी पढ़ें- Cheviot जिस Share Buyback का करने वाली है ऐलान, उससे कितना वाकिफ हैं आप?

क्या है इस  नियम?

नियमों के मुताबिक अगर किसी अनवेरिफाइड न्यूज या अफवाह की वजह से स्टॉक में बड़ा अंतर देखने को मिलता है तो 24 घंटे के अंदर खबर की पुष्टि करनी होगी या उसे खारिज करना होगा या फिर कंपनी को अपनी स्थिति साफ करनी होगी. SEBI के सर्कुलर के मुताबिक अफवाह की पुष्टि होने पर स्टॉक के लिए नियमों के तहत Unaffected Price को माना जाएगा. Unaffected Price किसी स्टॉक का वो स्तर होगा जो उस खबर या अफवाह के न होने पर रहता है. यह मानते हुए कि अगर ये अफवाह न आती तो स्टॉक किस स्तर पर रहता, Unaffected Price को तय किया जाएगा.

नुकसान को रोकना चाहती है SEBI

कई बार देखा गया है कि किसी प्लेटफार्म के जरिए कंपनी से जुड़ी ऐसी खबर आती है जिसके कारण उसके स्टॉक में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. हालांकि, बाद में कंपनियां उस खबर को खारिज कर देती है. कई बार कंपनियां अफवाह पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने में ज्यादा समय लगा देती है, जिसके कारण इन्वेस्टर्स को नुकसान उठाना पड़ता है. इसी को रोकने के उद्देश्य से SEBI ने ये गाइडलाइन जारी की है. 

SEBI ने अन्य ऐलान भी किए 

इसके साथ ही सेबी ने कई अन्य एलान भी किये हैं जिसमें IPO लाने की कतार में लगी कंपनियों के लिए कारोबार में आसानी से जुड़े ऐलान शामिल हैं. इसमें ऑफर साइज में बदलाव, मिनिमम प्रमोटर कॉन्ट्रीब्यूशन, शामिल हैं. इसके साथ ही सेबी ने बाजार मूल्य के आधार पर रैंकिंग के लिए भी नए तरीके को हरी झंडी दी है. अब एक दिन की जगह 6 महीने के औसत बाजार मूल्य के आधार पर कंपनियों को रैंकिंग दी जाएगी.
 
टैग्स निवेशक सेबी शेयर मार्केट
सम्बंधित खबरें

AI और डेटा सेंटर उपकरण बनाएगा अडानी ग्रुप, अमेरिकी कंपनी के साथ 50:50 JV की तैयारी

AI रैक, सर्वर, स्टोरेज और कूलिंग सिस्टम का होगा निर्माण, भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी सप्लाई की योजना

17 minutes ago

कमजोर मानसून से खरीफ फसलों पर संकट, मक्का-दालों की पैदावार घटी तो बढ़ सकती है महंगाई: रिपोर्ट

धान की बोआई में 3.5% और मक्के के रकबे में 2.9% की गिरावट, खाद्य आपूर्ति से लेकर कारोबार की लागत तक पर पड़ सकता है असर

35 minutes ago

शेयर बाजार में आज दबाव के संकेत, कच्चा तेल 107 डॉलर के करीब; इन शेयरों पर नजर

मंगलवार, 13 अक्टूबर को बीएसई सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54 फीसदी चढ़कर 73,033.78 पर बंद हुआ था. एनएसई निफ्टी भी 358.60 अंक यानी 1.60 फीसदी बढ़कर 22,721.95 पर पहुंच गया था.

49 minutes ago

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

11 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

15 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

11 hours ago

AI और डेटा सेंटर उपकरण बनाएगा अडानी ग्रुप, अमेरिकी कंपनी के साथ 50:50 JV की तैयारी

AI रैक, सर्वर, स्टोरेज और कूलिंग सिस्टम का होगा निर्माण, भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी सप्लाई की योजना

17 minutes ago

शेयर बाजार में आज दबाव के संकेत, कच्चा तेल 107 डॉलर के करीब; इन शेयरों पर नजर

मंगलवार, 13 अक्टूबर को बीएसई सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54 फीसदी चढ़कर 73,033.78 पर बंद हुआ था. एनएसई निफ्टी भी 358.60 अंक यानी 1.60 फीसदी बढ़कर 22,721.95 पर पहुंच गया था.

49 minutes ago

कमजोर मानसून से खरीफ फसलों पर संकट, मक्का-दालों की पैदावार घटी तो बढ़ सकती है महंगाई: रिपोर्ट

धान की बोआई में 3.5% और मक्के के रकबे में 2.9% की गिरावट, खाद्य आपूर्ति से लेकर कारोबार की लागत तक पर पड़ सकता है असर

35 minutes ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

16 hours ago