✕

होम / बिजनेस / एक्शन में SEBI, 19 विदेशी वेंचर कैपिटल निवेशकों का रजिस्ट्रेशन किया रद्द

एक्शन में SEBI, 19 विदेशी वेंचर कैपिटल निवेशकों का रजिस्ट्रेशन किया रद्द

मॉरीशस, सिंगापुर और साइप्रस की इकाइयों पर नियामकीय मानदंडों के उल्लंघन का आरोप, सेबी के कारण बताओ नोटिस का जवाब अभी नहीं मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बाजार नियामक SEBI ने 19 फॉरेन वेंचर कैपिटल इंवेस्टर्स (FVCIs) के रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि सेबी ने अपनी जांच में पाया कि ये वहां से नहीं चल रहे थे, जहां का एड्रेस रजिस्टर कराया हुआ है. वर्ष 2013 से वर्ष 2023 के बीच उन्होंने अपने रजिस्टर्ड एड्रेस पर काम बंद कर दिया था. इनके रजिस्टर्ड एड्रेस मॉरीशस, सिंगापुर और साइप्रस थे. सेबी ने जिन पर कार्रवाई की है, उनमें से 6 ने तो कभी तिमाही रिपोर्ट फाइल ही नहीं की है और चार ने वित्त वर्ष 2013 के बाद से कभी तिमाही रिपोर्ट नहीं दाखिल की.

बड़े-बड़े नामों पर हुई SEBI की कार्रवाई

सेबी ने रजिस्टर्ड एड्रेस से ऑपरेट नहीं होने के चलते 19 फॉरेन वेंचर कैपिटल इंवेस्टर्स (FVCIs) के रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए हैं, इनमें बड़े-बड़े नाम शामिल हैं. इनमें एक्सिस कैपिटल मॉरीशस, एक्सिस इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर होल्डिंग्स, ब्लैकस्टोन कैपिटल पार्टनर्स (सिंगापुर) VI एफवीसीआई और ब्लैकस्टोन फैमिली इंवेस्टमेंट पार्टनरशिप VI-ईएससी एफवीसीआई शामिल हैं.

जांच में क्या आया सामने?

बाजार नियामक SEBI ने 18 फरवरी को इससे जुड़ा आदेश पारित किया है. इसमें सेबी के चीफ जनरल मैनेजर जी रमर ने कहा कि जो भी तथ्य उपलब्ध हैं, उसमें सामने आया है कि जिन्हें नोटिस भेजा गया था, उसमें से कोई भी एफवीसीआई एक्टिविटीज नहीं कर रहा था और सेबी के पास रजिस्टर होने के बाद कभी-कभार ही जरूरी रिपोर्ट्स दाखिल किए थे. सेबी की जांच में सामने आया कि रजिस्टर्ड फॉरेन वेंचर कैपिटल इंवेस्टर्स के तौर पर आगे काम करने में इनकी दिलचस्पी नहीं है.

SEBI बंद किया तो उन्होंने इसकी जानकारी सेबी को उसमें से 11 ने रजिस्टर्ड एड्रेस से पांच साल से भी के मुताबिक एफवीसीआई ने जब अपने रजिस्टर्ड एड्रेस पर काम नहीं दी. जिन 14 एंटिटीज के बंद होने की तारीख उपलब्ध है, अधिक समय से काम बंद कर दिया था तो तीन अभी 10 महीने से लेकर तीन साल पहले काम बंद किया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

1 hour ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

3 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

4 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

5 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

8 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

3 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

1 hour ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

4 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

4 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

8 hours ago