✕

होम / बिजनेस / वेदांता को सेबी ने दिया झटका, इस कंपनी को 77 करोड़ भुगतान करने का आदेश 

वेदांता को सेबी ने दिया झटका, इस कंपनी को 77 करोड़ भुगतान करने का आदेश 

वेदांता के प्रमुख निदेशकों पर बाजार प्रतिबंध लगा दिया गया है, इसमें चेयरमैन, सीएफओ, सीईओ और पूर्णकालिक निदेशकों को दो महीने के लिए बाजार में प्रवेश करने से रोक दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बाजार नियामक सेबी ने भारत की अग्रणी खनन कंपनी वेदांता को लाभांश भुगतान (Overdue Dividend) में देरी करने के एवज में केयर्न यूके (Cairn UK) को 77.62 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है. सेबी ने वेदांता के कई अधिकारियों को जिसमें कंपनी के अध्‍यक्ष से लेकर प्रबंध निदेशक सहित कई सीनियर अधिकारियों को दो महीने तक प्रतिभूति बाजार में जाने से रोक दिया है. 

इन अधिकारियों पर हुई है सेबी की कार्रवाई 
सेबी ने वेदांता के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नवीन अग्रवाल, पूर्णकालिक निदेशक तरुण जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी थॉमस अल्बनीस और मुख्य वित्तीय अधिकारी जीआर अरुण कुमार सहित वेदांता के प्रमुख निदेशक मंडल को दो महीने के लिए प्रतिभूति बाजार तक पहुंच से रोक दिया है. सेबी ने गैर-कार्यकारी निदेशक प्रिया अग्रवाल और स्वतंत्र निदेशकों के वेंकटरमणन, ललिता डी गुप्ते, अमन मेहता, रवि कांत और एडवर्ड टी स्टोरी को एक महीने के लिए बाजार में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया. 

आखिर क्‍या है ये पूरा विवाद? 
सेबी का आदेश वेदांता और केयर्न यूके से जुड़े पहले के (Retrospective tax dispute) विवाद से उपजा है. वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के कार्यकाल में केयर्न-वेदांता के बीच कर विवाद बढ़ गया था. दरअसल 2022 में, भारत ने अतीत में भारतीय संपत्तियों की बिक्री पर कराधान को लेकर चले आ रहे 17 विवादों को समाप्त कर दिया था. सरकार की सेटलमेंट स्‍कीम ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दौरान 2012 में आयकर अधिनियम में पेश किए गए दुरुपयोग विरोधी प्रावधान को लागू करके 28 मई 2012 से पहले की गई कर मांगों को रद्द करने की मांग की थी.

सेबी ने खारिज कर दिया वेदांता का तर्क 

सेबी का मामला पूर्वव्यापी कर (Retrospective tax dispute) विवाद पर आधारित था जहां भारत सरकार ने 31 मार्च 2016 तक भारत में केयर्न यूके की संपत्तियों को जब्त कर लिया था, जिससे केयर्न यूके को भुगतान रोक दिया गया था. वेदांता ने तर्क दिया कि उस पर आयकर विभाग ने रोक लगाई थी. सेबी ने वेदांता की दलीलों को खारिज कर दिया और कहा कि आयकर विभाग के आदेश ने लाभांश हस्तांतरण (Dividend Transfer) पर रोक नहीं लगाई है.  सेबी का यह फैसला वेदांता लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के 2019 और 2017 के पिछले फैसलों के बाद अक्टूबर 2022 में मामले की फिर से जांच करने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आया है. 

ये भी पढ़ें: बीजेपी ने अरुणाचल विधानसभा के लिए जारी की उम्‍मीदवारों की सूची, ये है इसमें खास
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

21 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

21 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.