✕

होम / बिजनेस / SEBI चीफ की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, आरोपों की होगी जांच, PAC करेगी तलब

SEBI चीफ की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, आरोपों की होगी जांच, PAC करेगी तलब

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधबी पुरी बुच के खिलाफ आरोपों की जांच होगी. इस महीने के अंत में पीएसी उन्हें तलब कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

SEBI की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच से जुड़े विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. एक विवाद के शांत होने से पहले दूसरा विवाद खड़ा हो जा रहा है. इस बीच सेबी चीफ की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. संसद की पब्लिक अकाउंट्स कमिटी (PAC) सेबी चीफ के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करने वाली है. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल की अगुवाई वाली पीएसी सेबी चीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार से लेकर गलत व्यवहार तक के तमाम आरोपों की जांच करने जा रही है. रिपोर्ट में मामले से जुड़े लोगों के हवाले से कहा गया है कि जांच के सिलसिले में सेबी चीफ को इस महीने पीएसी समन जारी कर सकती है.

कई सदस्यों ने की सेबी प्रमुख की जांच की मांग

दरअसल पीएसी के कई सदस्यों ने सेबी की कार्यप्रणाली और सेबी चीफ माधबी पुरी बुच के खिलाफ लग रहे आरोपों की जांच करने की मांग की थी. उसके बाद सेबी चीफ के खिलाफ आरोपों की जांच के मुद्दे को पीएसी के एजेंडे में ऐड किया गया. इस मुद्दे को पीएसी की 29 अगस्त को हुई पहली बैठक में एजेंडे में जोड़ा गया. संसद की इस समिति में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सदस्य शामिल होते हैं.

पीएसी के एजेंडे में शामिल हुआ यह विषय

पीएसी के एजेंडे में सेबी या सेबी चीफ का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया गया है. एजेंडे को ‘संसद में कानून के जरिए बनाई गई नियामकीय संस्थाओं के प्रदर्शन की समीक्षा’ शीर्षक से जोड़ा गया है. हालांकि मामले से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यह बाजार नियामक सेबी से ही जुड़ा लगता है. ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, पीएसी के द्वारा इस महीने के अंत तक सेबी चीफ के अलावा मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों को भी समन जारी किया जा सकता है.

हिंडनबर्ग ने अडानी विवाद से जोड़ा नाम

सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच का विवादों से नाता तब शुरू हुआ, जब अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म ने उनका नाम अडानी विवाद में घसीटा. हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया कि सेबी चीफ और उनके पति के अडानी के साथ कमर्शियल रिलेशन हैं. हालांकि इन आरोपों को सेबी चीफ, उनके पति और अडानी समूह सबों ने सिरे से इनकार किया.

हिंडनबर्ग के बाद सामने आए ये विवाद

उसके बाद सेबी चीफ के खिलाफ विपक्षी दलों के नेताओं ने वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए. उनका कहना था कि माधबी पुरी बुच को पूर्व नियोक्ता आईसीआईसीआई बैंक के द्वारा भुगतान करने में अनियमितता बरती गई. आईसीआईसीआई बैंक ने इस आरोप को गलत बताया है. हाल ही में जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा ने भी बुच के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. ताजा विवाद सेबी के अधिकारियों व कर्मचारियों से जुड़ा है. सेबी के लगभग आधे कर्मचारियों ने वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर बुच के काम करने की तरीके की शिकायत की है. उनका आरोप है कि बुच सेबी में टॉक्सिक वर्क कल्चर को बढ़ावा दे रही हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

1 hour ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

4 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

4 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

4 hours ago

बड़ी खबरें