✕

होम / बिजनेस / SME पर SEBI की चेयरपर्सन ने साधा निशाना, बोलीं SME में यहां हो रही है हेराफेरी

SME पर SEBI की चेयरपर्सन ने साधा निशाना, बोलीं SME में यहां हो रही है हेराफेरी

सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) को एसएमई सेगमेंट में हो रही गड़बड़ी के संकेत मिले हैं. सेबी ने कहा है कि एसएमई सेगमेंट में यह हेरफेर आईपीओ और ट्रेडिंग दोनों में देखने को मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड आफ इंडिया (SEBI) ने स्मॉल एंड मीडियम साइज्ड एंटरप्राइसिस (SME) सेगमेंट पर हेरफेर के आरोप लगाए हैं. सेबी का कहना है कि यह हेरफेर आईपीओ (IPO) और ट्रेडिंग दोनों में देखने को मिल रही है. सोमवार को एक सम्मेलन के दौरान सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने बताया कि सेबी एसएमई में कई तरीके के हेरफेर की जांच कर रहा है. इस मामले में मार्केट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी है. 

आईपीओ के प्राइस के साथ हो रही छेड़छाड़

माधवी पुरी बुच ने कहा है कि उन्हें ऐसे संकेत मिले हैं कि एसएमई सेगमेंट के तहत इश्यू होने वाले आईपीओ के प्राइस के साथ छेड़छाड़ हो रही है. मौजूदा समय में बाजार में कई कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आ रही हैं. इसमें एक मुख्य बोर्ड और दूसरा एसएमई सेगमेंट शामिल है. माधवी पुरी ने कहा कि एसएमई के आईपीओ पर अतिरिक्त डिस्क्लोजर पर विचार करने की जरूरत है. उन्होंने कहा है कि एसएमई के आईपीओ के ऑफर में प्राइस बदलाव का पैटर्न दिखा है.

निवेशकों को दी यह सलाह

बुच ने निवेशकों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि हेराफेरी एसएमई आईपीओ और सामान्य रूप से शेयरों की खरीद-बिक्री, दोनों में है. बुच ने कहा कि निवेशकों को यह समझने की जरूरत है कि एसएमई खंड मेन बोर्ड (बड़ी कंपनियों) से अलग है. एसएमई खंड को नियंत्रित करने वाले नियम, खुलासा मानदंड अलग हैं और इसलिए जोखिम की प्रकृति भी अलग है.

टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से जुटाए सबूत

माधबी पुरी बुच ने भारत के एक्सचेंज-ट्रेडेड एसएमई में बड़े पैमाने पर हो रही हेरफेर पर अपना निशाना साधा है. बुच ने बताया कि सेबी एसएमई खंड में स्टॉक-मूल्य में हेरफेर को रोकने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि सेबी कार्रवाई करने से पहले सबूत इकट्ठे कर रहा था और उन्हें टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से हेरफेर के मजबूत संकेत मिले हैं. वह आईपीओ और ट्रेडिंग दोनों स्तर पर (कीमत में हेरफेर के) संकेतों का सबूत देने और इस पर अंकुश लगाने के उपायों पर काम कर रहे हैं. मार्केट ने भी उन्हें ऐसे मामलों की पहचान करने और उनसे निपटने के तरीके पर काम करने की सलाह दी है. हम एसएमई आईपीओ के मामले में शुरुआती कदम के रूप में डिस्कलोजर लागू करने जा रहे हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

22 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

22 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

23 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

23 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.