✕

होम / बिजनेस / SEBI ने पकड़ा फ्रंट-रनिंग घोटाला, ₹65.77 करोड़ जब्त, एक बार फिर केतन पारेख को किया बैन

SEBI ने पकड़ा फ्रंट-रनिंग घोटाला, ₹65.77 करोड़ जब्त, एक बार फिर केतन पारेख को किया बैन

केतन पारेख शेयर बाजार में फिर से सक्रिय हो गया है. सेबी ने फ्रंट रनिंग के मामले में अंतरिम ऑर्डर जारी किया है. विदेशी क्लाइंट के सौदों पर होती थी फ्रंट रनिंग.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार के पुराने खिलाड़ी और विवादों के बादशाह केतन पारेख एक बार फिर मुश्किलों में हैं, साल 2000 के चर्चित घोटाले में दोषी ठहराए जा चुके केतन पारेख, सिंगापुर के कारोबारी रोहित सालगांवकर और एक अन्य व्यक्ति को सेबी ने अब शेयर बाजार में ट्रेडिंग से बैन कर दिया है. आरोप है कि ये लोग अमेरिका के एक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) के ट्रेड्स की जानकारी का गलत इस्तेमाल कर करोड़ों का फायदा कमा रहे थे.

क्या है पूरा मामला?

यह एफपीआई कोई मामूली निवेशक नहीं, बल्कि $2.5 ट्रिलियन (करीब ₹2,08,00,000 करोड़) के फंड्स का मैनेजमेंट करता है. सेबी की जांच में पता चला कि केतन और सालगांवकर लगभग ढाई साल से इस घोटाले को अंजाम दे रहे थे. रोहित सालगांवकर जो इस FPI के ट्रेड्स की जानकारी रखते थे, वह ये जानकारियां केतन पारेख तक पहुंचाते थे. इसके बाद पारेख अपने कोलकाता स्थित सहयोगियों के जरिए शेयर बाजार में गेम खेलते थे. इस खेल में करोड़ों का फायदा हुआ, लेकिन अब मामला खुल चुका है.

कैसे पकड़ी गई चालबाजी?

सेबी ने एक नए अलर्ट सिस्टम के जरिए इस गड़बड़ी को पकड़ा. जून 2023 में 17 जगहों पर छापे मारे गए. जांच में पता चला कि रोहित सालगांवकर FPI के ट्रेडर्स के साथ बातचीत के बहाने ट्रेड की जानकारी हासिल करते और फिर इसे पारेख तक पहुंचाते. पारेख ने इस जानकारी का फायदा उठाकर कई फर्जी खातों से बड़े-बड़े सौदे किए.

परेख ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग नामों से मोबाइल नंबर लिए हुए थे. वह ‘जैक,’ ‘जॉन,’ ‘बॉस,’ और ‘भाई’ जैसे नामों से पहचाने जाते थे. उनके इन नामों और नेटवर्क का भंडाफोड़ सेबी ने चैट, मैसेज, मोबाइल लोकेशन और यहां तक कि बर्थडे मैसेज तक खंगालकर किया. अवैध रूप से कमाए गए पैसे को ‘अंगड़िया’ नेटवर्क के जरिए इधर-उधर किया गया. अंगड़िया वह चैनल है जो बिना रिकॉर्ड के कैश ट्रांसफर करने के लिए बदनाम है. 

22 लोगों और संस्थाओं पर हुई कार्रवाई

सेबी ने इस मामले में 22 लोगों और संस्थाओं पर कार्रवाई करते हुए उनके बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं. साथ ही, ₹65.77 करोड़ का अवैध मुनाफा लौटाने का आदेश दिया है. सेबी ने बताया कि केतन पारेख जो 2000 के घोटाले के बाद 14 साल के लिए बैन किए गए थे, एक बार फिर शेयर बाजार में गड़बड़ी कर रहे थे. उनकी पुरानी हरकतों को देखते हुए यह कार्रवाई जरूरी थी. सेबी ने इसके साथ ही नुवामा वेल्थ और मोतीलाल ओसवाल को भी सख्त कदम उठाने और अपनी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

22 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

22 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

22 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

22 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago