✕

होम / बिजनेस / कर्ज में डूबे अनिल अंबानी को बड़ा झटका, SEBI ने बैन के साथ लगाया भारी जुर्माना 

कर्ज में डूबे अनिल अंबानी को बड़ा झटका, SEBI ने बैन के साथ लगाया भारी जुर्माना 

मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की मुश्किलों में इजाफा हो गया है. सेबी ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कर्ज में डूबे अनिल अंबानी को बड़ा झटका लगा ही. बाजार नियामक सेबी ने उन पर पांच साल का बैन लगा दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, SEBI ने  अनिल अंबानी और रिलायंस होम फाइनेंस के पूर्व प्रमुख अधिकारियों सहित कुल 24 लोगों को प्रतिभूति बाजार से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है. इन सब पर कंपनी से पैसे में हेर-फेर का आरोप है. इसके अलावा, सेबी ने अंबानी पर 25 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया है.

क्या है बैन के मायने?
अनिल अंबानी सहित सेबी की कार्रवाई की जद में आए सभी लोग बैन की अवधि तक किसी भी लिस्टेड कंपनी या मार्केट के साथ रजिस्टर्ड कंपनी के डायरेक्टर या मैनेजर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं नहीं दे पाएंगे. सेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस के खिलाफ भी कड़ा एक्शन लिया है. बाजार नियामक ने सिक्योरिटीज मार्केट से रिलायंस होम फाइनेंस को 6 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है और 6 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है.

इस तरह हुई हेराफेरी 
सेबी ने अपने 222 पन्नों के आदेश में कहा है कि अनिल अंबानी ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से रिलायंस होम फाइनेंस से पैसों के गबन के लिए साजिश रची. इस पैसे को सहायक कंपनियों के लोन के रूप में दिखाया गया. सेबी ने आगे कहा है कि कंपनी के बोर्ड ने इस तरह के लोन को रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए थे और कॉर्पोरेट लोन की नियमित समीक्षा की बात कही थी, लेकिन कंपनी के प्रबंधन ने इन निर्देशों की अनदेखी की. यह कंपनी के कामकाज के तरीके में त्रुटी को दर्शाता है, जिसे अनिल अंबानी के प्रभाव में कुछ प्रमुख अधिकारियों ने अंजाम दिया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

10 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

10 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

10 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

11 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

13 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

11 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

10 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

10 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

10 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

14 hours ago