होम / बिजनेस / SBI ने जारी किए दूसरी तिमाही के नतीजे, हुआ इतने हजार करोड़ का मुनाफा
SBI ने जारी किए दूसरी तिमाही के नतीजे, हुआ इतने हजार करोड़ का मुनाफा
SBI के दूसरी तिमाही के आंकड़े बता रहे हैं कि एक ओर जहां शुद्ध मुनाफे में इजाफा हुआ है वहीं दूसरी ओर बैंक की उस संपत्ति में भी इजाफा हुआ है जो उसके रिस्क मैनेजमेंट में काम आती है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक एसबीआई ने अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. बैंक को इस दूसरी तिमाही में 14330 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है. वहीं अगर ब्याज से की गई आय के ब्यौरे पर नजर डालें तो ये पिछले साल के मुकाबले 12.3 प्रतिशत बढ़कर 39500 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है. वहीं अगर इस तिमाही की कुल आय देखें तो वो पिछले साल के मुकाबले 26.4 प्रतिशत बढ़कर 1.12 लाख करोड़ रुपये तक जा पहुंची है.
कैसा रहा बैंक का NPA परफॉर्मेंस?
सितंबर तिमाही में जारी हुए आंकड़ों के अनुसार, नॉन परफॉर्मिंग असेट का अनुपात 0.64 प्रतिशत था, जबकि पिछली तिामही में ये अनुपात 0.71 प्रतिशत था. वहीं अगर पिछले साल दूसरी तिमाही में इसकी स्थिति देखें तो ये 0.80 प्रतिशत रहा था. ग्रास एनपीए पर नजर डालें तो वो इस तिमाही में 2.55 प्रतिशत रहा है जबकि पिछले क्वॉर्टर में 2.76 प्रतिशत और एक साल पहले ये 3.52 प्रतिशत हुआ करता था.
बैंक के पास कितनी है रिस्क असेट?
सितंबर तिमाही में बैंक के पास बेसल 3 नॉर्म्स के अनुसार अगर रिस्क मैनेजमेंट असेट की रिस्क असेट की स्थिति पर नजर डालें तो ये सितंबर अंत में बैंक के पास ये 14.28 प्रतिशत रही है. जबकि पिछले क्वॉर्टर में ये 14.58 प्रतिशत और एक साल पहले ये 13.51 प्रतिशत रही थी. वहीं बैंक के नेट इंट्रेस्ट मार्जिन पर नजर डालें तो ये सितंबर क्वॉर्टर में 6 प्रतिशत बढ़कर 3.45 प्रतिशत तक पहुंच गया है. जबकि पिछले क्वॉर्टर में 12 बीपीएस अंकों की गिरावट हुई थी जिसके बाद ये 3.43 प्रतिशत रह गया था.
दिए गए कर्ज में कितना हुआ इजाफा
वहीं बैंक के द्वारा दिए गए कर्ज की स्थिति के बारे में जानें तो तिमाही के आधार पर कर्ज बढ़ोतरी में 12.39 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जबकि घरेलू अग्रिम में 13.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. वहीं एसएमई कर्ज में 23 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी हुई है, रिटेल पर्सनल कर्ज में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. वहीं अगर बैंक के फॉरेन ऑफिस एडवांसेस पर नजर डालें तो इसमें 5 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं कृषि और कॉरपोरेट लोन में भी इजाफा देखने को मिला है. इसमें साल दर साल के आधार पर 14.6 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है, जबकि क्वॉर्टर आधार पर 6.62 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.
टैग्स