✕

होम / बिजनेस / RBI के रेपो रेट में कटौती के बाद SBI ने लोन दरों में की कमी, इन्हें होगा फायदा

RBI के रेपो रेट में कटौती के बाद SBI ने लोन दरों में की कमी, इन्हें होगा फायदा

SBI ने विभिन्न लोन की ब्याज दरों में कमी की घोषणा की है, जिससे आम जनता और व्यापारियों को सस्ती दरों पर लोन मिलने का रास्ता साफ हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पांच साल बाद रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है, जिसके बाद अब देश के सबसे बड़े बैंक ने अपने कई लोन की ब्याज दरों में कमी की घोषणा की है. दरअसल, अब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा रिटेल और बिजनस लोन पर ब्याज दरें कम करने का फैसला लिया गया है, जिससे आम जनता और कारोबारियों के लिए लोन प्राप्त करना और भी सस्ता और आसान हो गया है. तो आइए जानते हैं बैंक के इस फैसले से किसे फायदा होगा?

होम लोन पर ब्याज दरों में कमी

एसबीआई ने अपनी होम लोन योजनाओं पर ब्याज दरें घटा दी हैं. बैंक ने घोषणा की है कि अब होम लोन 8.9 प्रतिशत पर उपलब्ध होंगे, जोकि ग्राहक के क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करेगा. इस बदलाव से अब घर खरीदने के इच्छुक लोगों को सस्ती ब्याज दरों का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही, टॉप-अप लोन, ऑटो लोन और ग्रीन कार लोन जैसी योजनाओं पर भी ब्याज दरों में कमी की गई है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा फायदा हो सके.

टॉप-अप लोन और ऑटो लोन पर बदलाव

एसबीआई के नए फैसले में टॉप-अप लोन और ऑटो लोन की दरें भी घटाई गई हैं. बैंक ने टॉप-अप लोन की दर 8.55 प्रतिशत से लेकर 11.05 प्रतिशत तक की निर्धारित की है. वहीं, ऑटो लोन जो कि एक साल के MCLR से जुड़े होते हैं, की दरें अब 9 प्रतिशत तक हो गई हैं. बैंक का कहना है कि इन दरों में और कमी जमा की लागत घटने के बाद संभव हो सकती है. साथ ही, ग्रीन कार लोन (इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए) 9.1 प्रतिशत से 10.15 प्रतिशत के बीच उपलब्ध होंगे, जिससे पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए और प्रोत्साहन मिलेगा.

ग्रीन वीकल्स के लिए विशेष छूट

एसबीआई ने अपनी ग्रीन कार लोन योजनाओं में भी बदलाव किया है. इलेक्ट्रिक वाहनों पर अब 0.5 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है, जो पर्यावरण के प्रति जागरूकता और ग्रीन वीकल्स के प्रोत्साहन के उद्देश्य से किया गया है. इस कदम से ग्राहकों को न केवल सस्ती ब्याज दरों का लाभ मिलेगा, बल्कि इससे इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को भी बढ़ावा मिलेगा.

ब्याज दरें CIBIL स्कोर पर निर्भर

एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि सभी लोन की ब्याज दरें ग्राहक के CIBIL स्कोर पर निर्भर करती हैं, यानी, जिन ग्राहकों का क्रेडिट स्कोर बेहतर होगा, उन्हें सस्ती ब्याज दरें मिल सकती हैं. बैंक के अधिकारियों का कहना है कि यदि जमा पर ब्याज दरों में कमी होती है, तो फिर और लोन की दरें, खासकर बिजनस लोन और अन्य प्रकार के लोन की दरें घट सकती हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

3 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

5 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

6 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

6 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

10 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

5 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

3 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

6 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

6 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

10 hours ago