होम / बिजनेस / इस प्राइवेट बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने को तैयार SBI, उड़ान पर स्टॉक
इस प्राइवेट बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने को तैयार SBI, उड़ान पर स्टॉक
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI के शेयर गुरुवार को तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) प्राइवेट सेक्टर के Yes Bank में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, SBI ब्लॉक डील के जरिए यस बैंक के 5000 से 7000 करोड़ रुपए के शेयर बेच सकता है. इस खबर के सामने आने के बाद से Yes Bank के शेयरों की रफ्तार धीमी हुई है. जबकि पिछले 2 कारोबारी सत्रों में इस शेयर ने काफी ऊंची छलांग लगाई थी. उधर SBI के शेयरों में खबर लिखे जाने तक 4.17% की तेजी आ गई थी.
किसकी, कितनी हिस्सेदारी?
दिसंबर तिमाही के अंत में एसबीआई के पास यस बैंक के 7,51,66,66,000 शेयर थे, यानी 26.13 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. आज के दोपहर तक कारोबार के अनुसार इस हिस्सेदारी की कीमत करीब 22,900 करोड़ रुपए है. वहीं, HDFC बैंक के पास भी मौजूदा वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही तक Yes Bank में 3 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. हाल ही में RBI ने इस हिस्सेदारी को 9.5 प्रतिशत तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. इसके अलावा, एलआईसी के पास 4.34% आईसीआईसीआई बैंक के पास 2.61%, एक्सिस बैंक के पास 1.57%, कोटक महिंद्रा के पास 1.32% और IDFC फर्स्ट बैंक के पास यस बैंक में 1% हिस्सेदारी है.
ये भी पढ़ें - भारी-भरकम Insurance Premium से हैं परेशान? मिल सकती है ये अच्छी खबर
SBI के लिए कोई लॉक-इन नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यस बैंक के शेयरों की बिक्री पर एसबीआई को किसी टैक्स का भुगतान नहीं करना होगा और अपनी हिस्सेदारी बेचने पर एसबीआई के लिए कोई लॉक-इन नहीं है. SBI बोर्ड जल्द ही यस बैंक में शेयरों की बिक्री पर चर्चा करेगा, हिस्सेदारी बिक्री से प्राप्त आय का इस्तेमाल बैलेंस शीट की तरलता को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा. माना जा रहा है कि जल्द ही ब्लॉक डील के जरिए SBI अपनी हिस्सेदारी बेच सकता है. बैंक ने इस संबंध में Goldman Sachs AM, Nomura AM SG, Sentosa, Prudence, PG Investment Management और M&G से बातचीत भी की है.
टैग्स