✕

होम / बिजनेस / ग्राहकों की सुरक्षा पर SBI का बड़ा दांव, ATM नेटवर्क पर खर्च करेगा 1000 करोड़

ग्राहकों की सुरक्षा पर SBI का बड़ा दांव, ATM नेटवर्क पर खर्च करेगा 1000 करोड़

ATM नेटवर्क पर 1000 करोड़ रुपये का निवेश यह साफ करता है कि SBI अपने ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करना चाहता. यही वजह है कि देश के करोड़ों लोग आज भी अपने पैसों के लिए SBI पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों के भरोसे को और मजबूत करने की तैयारी कर ली है. बैंक ने एटीएम नेटवर्क की सुरक्षा, सुचारू संचालन और बेहतर सेवा के लिए 1000 करोड़ रुपये का बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत SBI ने ATM मैनेजमेंट के लिए सीएमएस इंफो सिस्टम्स को 10 साल का कॉन्ट्रैक्ट सौंपा है.

CMS को मिला 1000 करोड़ का ठेका

SBI ने अपने करीब 5000 एटीएम की देख-रेख के लिए कैश मैनेजमेंट कंपनी CMS Info Systems को जिम्मेदारी सौंपी है. इस डील का उद्देश्य एटीएम की कार्यक्षमता बढ़ाना, नकदी प्रबंधन को बेहतर बनाना और ग्राहकों को बिना किसी रुकावट के बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है. यह कॉन्ट्रैक्ट 1 जनवरी 2026 से अगले 10 सालों तक प्रभावी रहेगा.

ग्राहकों को कैसे होगा सीधा फायदा?

इस समझौते के तहत CMS एटीएम से जुड़ी सभी मैनेज्ड सर्विसेज उपलब्ध कराएगी, जिनमें नकदी की समय पर उपलब्धता, एटीएम का बेहतर अपटाइम, तकनीकी खराबियों में तेज सुधार, सुरक्षा मानकों को मजबूत करना शामिल है. इससे SBI के लाखों ग्राहक बिना परेशानी के एटीएम सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे.

CMS को भी होगा बड़ा फायदा

CMS Info Systems के चीफ बिजनेस ऑफिसर अनुष राघवन के मुताबिक, इस दीर्घकालिक डील से कंपनी के राजस्व में करीब 500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि यह समझौता देशभर में निर्बाध और उच्च गुणवत्ता वाली सेल्फ-सर्विस बैंकिंग को बढ़ावा देगा.

पहले भी साथ काम कर चुकी हैं SBI और CMS

SBI और CMS के बीच यह कोई पहला करार नहीं है. इससे पहले भी CMS ने SBI के साथ कई बड़े और जटिल प्रोजेक्ट्स पर काम किया है, जिनमें मल्टी-वेंडर सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन (ALGO MVS™), विजन AI सॉल्यूशन (HAWKAI™), ATM मैनेज्ड सर्विसेज जैसे अहम प्रोजेक्ट शामिल हैं. अब पूरे ATM प्रबंधन की जिम्मेदारी मिलने से यह साझेदारी और मजबूत होगी.

शहर से गांव तक मजबूत नेटवर्क, भरोसे की पहचान है SBI

SBI की पहुंच सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों और दूर-दराज इलाकों तक फैली हुई है. बैंक समय-समय पर डिजिटल फ्रॉड से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाता रहता है. CMS के मुताबिक, साल 2025 में ATM सेवाओं को लेकर कई जगह दिक्कतें सामने आई थीं, जिनके समाधान में CMS ने अहम भूमिका निभाई थी. अब यह 10 साल की डील देशभर के करोड़ों ग्राहकों को स्थिर और सुरक्षित ATM सेवाएं देने में मदद करेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

15 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

18 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

18 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

18 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

14 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

15 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.