होम / बिजनेस / SBI जनरल इंश्योरेंस ने HSBC इंडिया के साथ की बैंकएश्योरेंस पार्टनरशिप

SBI जनरल इंश्योरेंस ने HSBC इंडिया के साथ की बैंकएश्योरेंस पार्टनरशिप

SBI जनरल इंश्योरेंस और HSBC इंडिया ने गैर-जीवन बीमा उत्पादों (non-life insurance products)  के वितरण के लिए एक बैंकएश्योरेंस पार्टनरशिप की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की लीडिंग जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में से एक एसबीआई (SBI) जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और एचएसबीसी (HSBC) इंडिया ने गैर-जीवन बीमा उत्पादों (non-life insurance products)  के वितरण के लिए एक बैंकएश्योरेंस पार्टनरशिप की है. यह पार्टनरशिप सुलभ और व्यापक इंश्योरेंस सोल्यूशन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे देश में इंश्योरेंस की पैठ बढ़ाने में मदद मिलती है.

क्या है पार्टनरशिप का लक्ष्य?
इस पार्टनरशिप के माध्यम से एसबीआई जनरल इंश्योरेंस का लक्ष्य देशभर में एचएसबीसी इंडिया के ग्राहकों को इनोवेटिव इंश्योरेंस सोल्यूशन प्रदान करना है. इस पार्टनरशिप के तहत एचएसबीसी इंडिया अपने ग्राहकों को स्वास्थ्य (Health), संपत्ति (Property), मोटर और यात्रा (Motor And Travel) सहित एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के नॉन लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की संपूर्ण श्रृंखला प्रस्तुत करना है.

इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स तक सुविधाजनक पहुंच

यह पार्टनरशिप एचएसबीसी इंडिया की शाखा और डिजिटल नेटवर्क के माध्यम से देश भर में समृद्ध भारतीयों की विविध उपभोक्ता जरूरतों को पूरा करने के लिए इंश्योरेंस सोल्यूशन की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करेगी. ग्राहकों को इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स तक सुविधाजनक पहुंच प्राप्त होगी, जिससे उनका समग्र अनुभव बढ़ेगा और उनकी विशिष्ट बीमा आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा.

इनोवेटिव इंश्योरेंस सोल्यूशन देने के लिए प्रतिबद्ध

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ नवीन चंद्र झा ने कहा कि हम एचएसबीसी इंडिया के साथ पार्टनरशिप के साथ देशभर में उनके ग्राहकों को सेवा देकर खुश हैं. प्रोडक्ट्स की नई रेंज और बैंक की विविधता के साथ हम व्यापक ग्राहक आधार तक पहुंचने में सक्षम होंगे और उन्हें विभिन्न जोखिमों के खिलाफ आवश्यक सुरक्षा प्रदान करेंगे, हम अपने ग्राहकों को इनोवेटिव इंश्योरेंस सोल्यूशन और असाधारण सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
 
इसे भी पढ़ें-Zomato से खाना मंगाने पर कैश पेमेंट को लेकर अब चेंज की झंझट खत्म, ग्राहकों को मिलेगी ये सुविधा

बैंकिंग, असेट मैनेजमेंट और इंश्योरेंस के साथ पूर्ण फाइनेंशियल सर्विस 

एचएसबीसी इंडिया के वेल्थ और पर्सनल बैंकिंग प्रमुख संदीप बत्रा ने कहा कि एचएसबीसी भारत में एकमात्र अंतरराष्ट्रीय बैंक है जो बैंकिंग, असेट मैनेजमेंट और इंश्योरेंस के साथ पूर्ण फाइनेंशियल सर्विस प्रदान करता है. एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के साथ यह बैंकएश्योरेंस गठजोड़ एक छत के नीचे व्यापक फाइनेंशियल सोल्यूशन, अनपैरेलल वैल्यू के साथ ग्राहकों को इंश्योरेंस प्रोडक्ट और एक्सीलेंट सर्विस देने के लिए प्रतिबद्ध है. 

एसबीआई जनरल के इंश्योरेंस प्रोडक्ट की बढ़ेगी पहुंच

दोनों संगठनों की ताकत को मिलाकर  इस साझेदारी का उद्देश्य एचएसबीसी इंडिया के व्यापक नेटवर्क के साथ मिलकर एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला का लाभ उठाना है, जिससे ग्राहकों को उनके असेट और वेल बिंग की सुरक्षा के अनुरूप इंश्योरेंस सोल्यूशन तक निर्बाध पहुंच प्रदान की जा सके. 

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

32 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

5 hours ago

बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

32 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.