होम / बिजनेस / इस IPO के सब्सक्रिप्शन में आया 71% का उछाल! आपको पता है कंपनी का नाम?

इस IPO के सब्सक्रिप्शन में आया 71% का उछाल! आपको पता है कंपनी का नाम?

यह एक NBFC यानी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है और आज इस कंपनी के IPO को सबस्क्राइब करने का आखिरी दिन था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

IPO में इन्वेस्ट करने वाले लोगों के लिए ये महीना खुशियों के काफी सारे मौके देने वाला है. इस, महीने बहुत सी कंपनियों के IPO आने वाले हैं और अगर आपको भी IPOs का इंतजार रहता है तो आपको इस महीने मार्केट का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए. इसी बीच आज एक कंपनी के IPO के सब्सक्रिप्शन में 71% का उछाल आया है और कमाल कि बात ये है कि आज इस IPO का आखिरी दिन भी था. 

कौन सी कंपनी का है IPO?
हम बात कर रहे हैं SBFC Finance के बारे में. यह एक NBFC यानी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है और आज इस कंपनी के IPO को सबस्क्राइब करने का आखिरी दिन था. अपने सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन इस कंपनी के IPO को 70.11% बार सबस्क्राइब किया गया. एक्सचेंजों के माध्यम से प्राप्त हुए डेटा को देखें तो पता चलता है कि कंपनी द्वारा 13.35 करोड़ की कीमत के शेयरों का ऑफर दिया गया था जिसके मुकाबले इन्वेस्टर्स ने 936.03 करोड़ के इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई.

किसने कितना ज्यादा किया सबस्क्राइब?
जहां रिटेल इन्वेस्टर्स ने उन्हें आवंटित किए गए शेयरों से 10.89 गुना ज्यादा शेयरों को सबस्क्राइब किया, वहीं कर्मचारियों को आवंटित किए गए हिस्से को 5.78 गुना ज्यादा बार सबस्क्राइब किया गया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी के कर्मचारियों को आवंटित किए गए शेयरों की कीमत लगभग 10.25 करोड़ रूपए है. दूसरी तरफ HNIs (High Net-Worth Individuals) ने आवंटित किए गए शेयरों से 49.08% ज्यादा बार शेयरों को सबस्क्राइब किया और साथ ही QIBs (क्वालिफाइड संस्थागत इन्वेस्टर्स) ने अपने लिए आरक्षित 35% शेयरों को 192.9 गुना ज्यादा बार सबस्क्राइब किया है. 

ग्रे-मार्केट में SBFC का IPO
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SBFC Finance के स्टॉक को 16 अगस्त को लिस्ट किया जाएगा. ग्रे-मार्केट (Grey Market), IPO शेयर्स में ट्रेडिंग के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक एक गैर-आधिकारिक प्लेटफॉर्म है. कुछ एनालिस्टों की मानें तो ग्रे-मार्केट में उपरी प्राइज बैंड पर SBFC फाइनेंस के शेयर्स को 70% प्रीमियम पर ऑफर किया जा रहा था.
 
यह भी पढ़ें: Waaree Energies ने इकट्ठा किए 1000 करोड़, जानिए क्या है पूरा मामला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

2 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

3 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago