होम / बिजनेस / जहां शराब पीने पर पड़ते हैं कोड़े, उस Saudi Arabia में क्यों खुल रही है पहली Liquor Shop?

जहां शराब पीने पर पड़ते हैं कोड़े, उस Saudi Arabia में क्यों खुल रही है पहली Liquor Shop?

किंग अब्दुल अजीज के बेटे द्वारा शराब के नशे में एक ब्रिटिश डिप्लोमैट को गोली मारने के बाद से सऊदी अरब में शराब प्रतिबंधित है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सऊदी अरब (Saudi Arabia) में शराब की पहली दुकान खुलने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रियाद में गैर-मुस्लिम प्रवासियों के चुनिंदा समूह को शराब बेचने के लिए इस दुकान को खोला जाएगा. 70 साल में यह पहला मौका है, जब सऊदी अरब में शराब बिकेगी. बताया जा रहा है कि रियाद में इस शराब की दुकान के ग्राहक सीमित डिप्लोमैटिक स्टाफ होंगे. यानी यह आम प्रवासी इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे. 

फिलहाल ऐसी है व्यवस्था
ऐसा नहीं है कि सऊदी अरब में तैनात गैर-मुस्लिम डिप्लोमैटिक स्टाफ को शराब पीने की मनाही है. ये स्टाफ शराब के सीलबंद आधिकारिक पैकेज आयात करता रहा, जिसे डिप्लोमैटिक पाउच कहा जाता है. अब उन्हें इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि रियाद में स्टोर खुलने से वह आसानी से शराब खरीद सकेंगे. हालांकि, कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनका उन्हें सख्ती से पालन करना होगा. सऊदी के अधिकारियों का मानना है कि दुकान शराब के अवैध व्यापार को रोकेगी. बता दें कि सऊदी अरब में 1952 से शराब पर प्रतिबंध है. किंग अब्दुल अजीज के बेटे द्वारा शराब के नशे में एक ब्रिटिश डिप्लोमैट को गोली मारने के बाद शराब पर रोक लगाई गई थी.

ये भी पढ़ें - हजारों फीट की ऊंचाई पर पति-पत्नी में हुई लड़ाई, विमान की करानी पड़ गई इमरजेंसी लैंडिंग

पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा
रियाद में खुलने वाली ये दुकान डिप्लोमैटिक क्वॉर्टर में होगी. शराब खरीदने की इच्छा रखने वाले राजनयिकों को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा, इसके बाद ही सरकार से क्लियरेंस मिलेगा. लिकर स्टोर में 21 साल से कम उम्र के लोगों को आने की अनुमति नहीं होगी. साथी ही शॉप के अंदर हमेशा उचित पोशाक पहननी होगी. खास बात ये है कि शराब पीने वाले किसी और से शराब नहीं मंगवा सकते हैं. जैसे कि राजनयिक अपने ड्राइवर को भेजकर शराब नहीं मंगवा सकेंगे, उन्हें खुद ही इसके लिए आना होगा. सरकार ने शराब खरीदने के लिए मासिक सीमा भी निर्धारित की है. गौरतलब है कि अभी सऊदी अरब में शराब पीने या रखने के लिए जुर्माना, कारावास, सार्वजनिक रूप से कोड़े जैसी सजा है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

11 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

11 hours ago