होम / बिजनेस / SAT ने Subhash Chandra और Punit Goenka की अपील को किया मंजूर, अब आगे क्या?

SAT ने Subhash Chandra और Punit Goenka की अपील को किया मंजूर, अब आगे क्या?

Sebi द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया था कि पुनीत गोयनका और सुभाष चंद्रा किसी भी लिस्टेड कंपनी में महत्त्वपूर्ण पद पर काम नहीं कर सकते.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में सिक्योरिटीज अपील ट्रिब्यूनल (SAT) ने Essel Group के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और Zee एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Zee Entertainment Enterprises Limited) के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO पुनीत गोयनका द्वारा Sebi (सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) के अंतरिम आदेश के खिलाफ दायर की गई अपील को मंजूरी दे दी है. 

Sebi ने दिया था ये आदेश
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ ही दिनों पहले Sebi द्वारा एक आदेश जारी किया गया था. इस आदेश में कहा गया था कि पुनीत गोयनका और सुभाष चंद्रा किसी भी लिस्टेड कंपनी में प्रमुख मैनेजरियल या फिर डायरेक्टर के पद पर काम नहीं कर सकते हैं. सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका पर Zee एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड से पैसे गबन करने का आरोप है. इसी कड़ी में सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका ने Sebi के आदेश के खिलाफ SAT में अपील दायर की थी और मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि 15 जून को इस मामले की सुनवाई होगी. 

अपील में क्या कहा?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी अपील में सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका ने कहा है कि उन्हें पेश होने के लिए किसी प्रकार का कोई नोटिस नहीं दिया गया था और न ही न्याय की सही प्रक्रिया का पालन किया गया था. अपने अंतरिम ऑर्डर में Sebi ने विशेष रूप से कहा था कि सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका ने Zee एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड और Essel Group की अन्य कंपनियों से अपनी इकाइयों को फायदा पहुंचाने के लिए पैसों का गबन किया था. यह मामला ज्यादा साफ तौर पर सुभाष चंद्रा से संबंधित है जो इस मामले के दौरान Zee एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के चेयरमैन भी हुआ करते थे. इसके साथ ही पुनीत गोयनका पर आरोप है कि उन्होंने डायरेक्टर या फिर प्रमुख मैनेजरियल पोजीशन का प्रयोग करके अपने फायदे के लिए पैसों का गबन किया था.

क्या है Zee एंटरटेनमेंट की राय?
Sebi ने कहा था कि पैसों के गबन का यह मामला काफी अच्छी तरह से प्लान की हुई एक योजना मालूम होता है क्योंकि बहुत सी ट्रांजेक्शन्स में काफी उच्च स्तर की लेयरिंग का इस्तेमाल किया गया था. कुछ-कुछ ट्रांजेक्शन्स को छुपाने के लिए 2 ही दिनों के भीतर 13 इकाइयों से पास करवाया गया है. Zee एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के चेयरमैन R Gopalan ने कहा कि कंपनी का बोर्ड Sebi के इस आदेश की जांच कर रहा था और अगला कदम लेने के लिए कानूनी सलाह ली जा रही है. इसके साथ ही Gopalan ने यह भी कहा है कि बोर्ड को फाउंडर के तौर पर सुभाष चंद्रा द्वारा किये गए योगदान के बारे में पता है.
 

यह भी पढ़ें: BSE मिडकैप और BSE स्मॉलकैप ने बनाया रिकॉर्ड, मार्केट-कैप भी रिकॉर्ड स्तर पर!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

11 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

12 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

13 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

13 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

13 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

22 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

11 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

11 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

12 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

13 hours ago