होम / बिजनेस / Salesforce चलाने जा रही है नौकरियों पर कैंची, क्या Bharat के कर्मचारी भी आएंगे जद में?

Salesforce चलाने जा रही है नौकरियों पर कैंची, क्या Bharat के कर्मचारी भी आएंगे जद में?

सेल्सफोर्स के भारत में भी कर्मचारी हैं. ऐसे में यह सवाल खड़ा हो गया है कि छंटनी की जद में कंपनी के भारतीय कर्मचारी भी आएंगे?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Salesforce Layoffs: नौकरीपेशा लोगों के लिए 2024 की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही है. छंटनी की जिन खबरों ने पूरे 2023 में परेशान कर रखा था, वो इस साल भी सुनाई दे रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब सेल्सफोर्स अपने 700 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है. एक साल पहले भी कंपनी ने नौकरियों पर कैंची चलाई थी. उस समय सेल्सफोर्स ने करीब 8000 कर्मचारियों को बाहर कर दिया था.  

खर्च घटाने पर है फोकस
लगभग 70,000 कर्मचारियों वाली यह कंपनी अपने खर्चों में कटौती कर रही है और यह छंटनी उसी का हिस्सा है. वैसे, केवल सेल्सफोर्स ही अकेली नहीं है जो स्टाफ की संख्या में कमी कर रही है. मौजूदा समय में विभिन्न टेक कंपनियों ने अपने खर्च घटाने के लिए वर्कफोर्स में कमी का फैसला किया है. हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट के अपने वीडियो-गेम डिवीजन से 1900 कर्मचारियों के निकाले जाने की खबर सामने आई थी. बताया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट जिन कंपनियों में छंटनी करने जा रही है, उनमें एक्टिविजन ब्लिजार्ड भी शामिल है. माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले साल के अंत में 69 बिलियन डॉलर में एक्टिविजन का अधिग्रहण किया था. 

ये भी पढ़ें - ZEE को अच्छे दिनों का इंतजार, Sony के बाद अब Disney Star से भी टूटा रिश्ता!

यहां भी हैं कंपनी के कर्मचारी 
सेल्सफोर्स के भारत में भी कर्मचारी हैं. ऐसे में यह सवाल खड़ा हो गया है कि छंटनी की जद में कंपनी के भारतीय कर्मचारी भी आएंगे? कंपनी के मुंबई, पुणे, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और जयपुर में कर्मचारी हैं. पिछले साल सेल्सफोर्स इंडिया की चेयरपर्सन और CEO अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा था कि भारत में कंपनी की ग्रोथ डबल डिजिट में रही और अगले कुछ साल में इसका प्रदर्शन बेहतर होगा. अब देखने वाली बात होगी कि क्या छंटनी की गाज भारत में कंपनी के कर्मचारियों पर भी गिरती है? छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट Layoffs.fyi के आंकड़ों पर यदि नजर डालें, तो पता चलता है कि इस साल कुछ हफ्तों में ही 63 टेक कंपनियों ने छंटनी की है. इसके तहत अब तक 10000 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी जा चुकी है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

6 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

9 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

10 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

10 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

6 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

10 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

9 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

10 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

10 hours ago