होम / बिजनेस / 'स्टील मैन' Jindal की कारोबारी सेहत पर कितना असर डालेगा ये गंभीर आरोप? शेयर लुढ़के

'स्टील मैन' Jindal की कारोबारी सेहत पर कितना असर डालेगा ये गंभीर आरोप? शेयर लुढ़के

सज्जन जिंदल ने 1982 में स्टील प्लांट से अपने करियर की शुरुआत की थी. स्टील के अलावा आज उनकी कंपनी JSW एनर्जी के क्षेत्र में भी काम कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कारोबारी दुनिया में सज्जन जिंदल (Sajjan Jindal) एक बड़ा नाम हैं. हाल ही में उन्होंने MG इंडिया में हिस्सेदारी खरीदकर ऑटो सेक्टर में प्रवेश का ऐलान किया है. सज्जन जिंदल स्टील वर्क्स ग्रुप्स (JSW) के चेयरमैन हैं और उन्हें 'स्टील मैन' भी कहा जाता है. फिलहाल, वह एक गंभीर आरोप का सामना कर रहे हैं. मुंबई की एक महिला ने उनके खिलाफ बलात्कार (Rape) का केस दर्ज कराया है. हालांकि, जिंदल ने इस आरोप को पूरी तरह बेबुनियाद करार देते हुए जांच में मदद का भरोसा दिलाया है. 

क्या है पूरा मामला?
महिला की शिकायत पर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पुलिस ने सज्जन जिंदल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. महिला का कहना है कि सज्जन जिंदल से उसकी मुलाकात 2021 में IPL मैच देखने के दौरान हुई थी. इसके बाद 24 जनवरी 2022 को बीकेसी स्थित JSW स्टील कार्यालय के पेंटहाउस में उससे दुष्कर्म किया गया. महिला का ये भी कहना है कि इस साल फरवरी में उसने बीकेसी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की. उसे जिंदल से धमकियां मिल रही थीं कि पैसे लेकर मामला रफा-दफा कर दो. वहीं, जिंदल ने आरोपों को झूठा और निराधार करार दिया है.  

इधर, शेयरों में आई गिरावट 
महिला के आरोपों में सच्चाई है या नहीं, ये पुलिस जांच में सामने आ जाएगा. लेकिन इस पूरे एपिसोड से सज्जन जिंदल की छवि प्रभावित होना लाजमी है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रेप के गंभीर आरोप का असर जिंदल के कारोबार पर भी पड़ सकता है. यह भी संभव है कि स्टॉक मार्केट में उनकी कंपनी के प्रदर्शन पर भी इसका बड़ा असर दिखाई दे. आज यानी सोमवार को JSW Steel के शेयर 1.17% के नुकसान के साथ 857.05 रुपए पर बंद हुए. जबकि बीते पांच कारोबारी सत्रों में इस शेयर ने 0.73% की तेजी दर्ज की है.  

ये भी पढ़ें - Dawood Ibrahim के सिर पर कितना है इनाम, कितनी कमाई का दौलत?

मां हैं देश की सबसे अमीर महिला
सज्जन जिंदल का जन्म साल 1959 में मशहूर बिजनेसमैन ओपी जिंदल के घर हुआ था. उन्हें बचपन से ही फैमिली बिजनेस में रुचि थी और 1982 में वह इसका हिस्सा बन गए. पिता ओपी जिंदल ने उन्हें कारोबार के गुर सिखाए. 2005 में जब ओपी जिंदल का हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया, तो कारोबार की पूरी जिम्मेदारी उनकी मां सावित्री जिंदल ने संभाली. बाद में सावित्री जिंदल ने कारोबार को अपने बेटों - पृथ्वीराज जिंदल, सज्जन जिंदल, रतन जिंदल और नवीन जिंदल के बीच बांट दिया. आज सज्जन जिंदल के नेतृत्व में JSW स्टील देश की दूसरी सबसे बड़ी प्राइवेट स्टील कंपनी बन चुकी है. बता दें कि फोर्ब्स के मुताबिक सज्जन जिंदल की मां सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं. उनके पास 2.08 लाख करोड़ की दौलत है.

ऐसा है सज्जन जिंदल का परिवार 
सज्जन जिंदल के मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री है. 64 वर्षीय सज्जन जिंदल की पत्नी का नाम संगीता है. उनकी दो बेटियां तारिणी, तनवी हैं और एक बेटा पार्थ है. सज्जन ने 1982 में स्टील प्लांट से अपने करियर की शुरुआत की थी. स्टील के अलावा सज्जन जिंदल की कंपनी JSW एनर्जी के क्षेत्र में भी काम कर रही है. ये कंपनी टाटा, अडानी और रिलायंस के बाद एनर्जी सेक्टर की चौथे नंबर की कंपनी है. सज्जन के बेटे पार्थ JSW सीमेंट कंपनी के प्रमुख हैं. JSW कुछ साल पहले ही पेंट के कारोबार में भी उतरी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

4 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

4 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

5 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

7 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

8 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

4 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.