✕

होम / बिजनेस / RVNL को रेलवे से मिला 145 करोड़ का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, शेयर में फिर आई तेजी

RVNL को रेलवे से मिला 145 करोड़ का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, शेयर में फिर आई तेजी

RVNL का नया रेलवे पावर प्रोजेक्ट कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूत करता है. लंबे समय का परफॉर्मेंस निवेशकों के लिए भरोसेमंद दिखता है. हालांकि हाल की गिरावट इस बात का संकेत है कि शॉर्ट-टर्म में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

सरकारी नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली है. दरअसल, कंपनी को साउदर्न रेलवे से 145 करोड़ रुपये का नया ट्रैक्शन पावर प्रोजेक्ट मिला है, जिसके चलते इसके शेयर ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. ऑर्डर की घोषणा के बाद शेयर 315 रुपये के स्तर को पार कर गया, जबकि पिछले पाँच वर्षों में यह स्टॉक निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे चुका है. 

सॉउदर्न रेलवे से मिला 145 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को साउदर्न रेलवे की ओर से 145.35 करोड़ रुपये के ट्रैक्शन पावर प्रोजेक्ट का लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला है. इस प्रोजेक्ट में जोलारपेट्टई–सलेम सेक्शन में स्कॉट-कनेक्टेड ट्रैक्शन सबस्टेशंस, पावर क्वॉलिटी इक्विपमेंट, स्विचिंग पोस्ट्स, 2X25 kV फीडिंग सिस्टम और ऑटोमैटिक फॉल्ट लोकेटर सिस्टम्स की डिजाइनिंग से लेकर कमीशनिंग तक का काम शामिल है. कंपनी को यह प्रोजेक्ट 540 दिनों में पूरा करना होगा . यह ऑर्डर भारतीय रेलवे के मिशन 3000 MT फ्रेट-लोडिंग टारगेट से जुड़ा हुआ है.

शेयर में उछाल, 316 रुपये के करीब पहुंचा भाव

कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा के बाद गुरुवार को BSE पर RVNL का शेयर उछलकर 316.40 रुपये तक पहुंच गया. दोपहर तक स्टॉक में मजबूत खरीदारी देखी गई, जिससे शेयर प्राइस में तेजी जारी रही. वहीं, शाम को शेयर 0.16 प्रतिशत की हल्की तेजी के साथ 312.15 रुपये पर बंद हुआ.

पाँच साल में 1200% की छलांग

नवरत्न कंपनी RVNL ने बीते कुछ वर्षों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. 4 दिसंबर 2020 को शेयर का प्राइस 24.05 रुपये था. 4 दिसंबर 2025 को यह 316 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. इस दौरान स्टॉक 1200% से अधिक चढ़ा है. पिछले 4 वर्ष में 810% और तीन साल में करीब 320% की तेजी दर्ज हुई है. हालांकि, पिछले एक साल में शेयर में 28% से ज्यादा की गिरावट भी देखी गई है. कंपनी का 52 हफ्तों का हाई 501.55 रुपये और लो 295.25 रुपये है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

2 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

2 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

2 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

4 hours ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

2 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

2 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.