✕

होम / बिजनेस / Rushil Décor ने किया स्टॉक स्प्लिट का ऐलान, इस अनुपात में किया जाएगा स्टॉक विभाजन

Rushil Décor ने किया स्टॉक स्प्लिट का ऐलान, इस अनुपात में किया जाएगा स्टॉक विभाजन

यह Rushil Decor के इतिहास में पहला और एकमात्र स्टॉक विभाजन है. कंपनी ने पहले केवल शेयरधारकों को ₹0.5 प्रति शेयर से अधिक लाभांश का भुगतान नहीं किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्मॉलकैप कंपनी रुशिल डेकोर (Rushil Decor Ltd) ने इक्विटी शेयरों के सब-डिवीजन की घोषणा की है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग के माध्यम से इसकी घोषणा की है. कंपनी के बयान के अनुसार, कंपनी द्वारा आयोजित बैठक में बोर्ड ने 10:1 के अनुपात में विभाजन के प्रस्ताव पर विचार किया और उसे मंजूरी दे दी. इसका मतलब है कि 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर को 10 इक्विटी शेयरों में विभाजित किया जाएगा. एक बार विभाजन प्रभावी हो जाने पर, रुशिल डेकोर के प्रत्येक शेयर का नया अंकित मूल्य 1 रुपये होगा.

कंपनी शेयर होल्डर की लेगी मंजूरी

कंपनी पोस्टल बैलेट के माध्यम से स्टॉक स्प्लिट के लिए अपने शेयरधारकों की स्वीकृति लेगी, जिसके बाद, वह इसके लिए रिकॉर्ड तिथि निर्धारित करेगी. यह पहला स्टॉक विभाजन है और रुशिल डेकोर के इतिहास में एकमात्र है. कंपनी ने पहले केवल शेयरधारकों को लाभांश का भुगतान किया है जो 0.5 रुपये प्रति शेयर से अधिक नहीं रहा है. आम तौर पर, किसी कंपनी द्वारा अपने बकाया शेयरों को बढ़ाने के लिए स्टॉक स्प्लिट पर विचार किया जाता है, और अपने शेयरधारकों के लिए स्टॉक को अधिक किफायती बनाकर ट्रेडिंग लिक्विडिटी में भी सुधार किया जाता है.

कमाई के लिए हो जाइए तैयार, इस हफ्ते बाजार में दस्तक देने वाले हैं ये 5 IPO

स्टॉक होंगे स्प्लिट

रशिल डेकोर लिमिटेड अब अपने शेयरों को 10 रुपये फेस वैल्यू की जगह 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बांटने जा रही है. इसके साथ ही 24 मई को बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की बैठक में रशिल डेकोर लिमिटेड ने प्रेफरेंशियल बेसिस पर जारी किए गए वारंट को इक्विटी शेयर में कन्वर्ट करने की मंजूरी दे दी है. रशिल डेकोर लिमिटेड के बोर्ड ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 65,000 इक्विटी शेयर इतने ही कन्वर्टिबल वारंट के बदले नॉन प्रमोटर कैटेगरी के निवेशकों को आवंटित किए जा रहे हैं.

स्टॉक स्प्लिट का मतलब

किसी भी शेयर को 10 हिस्से में स्प्लिट करने का मतलब यह है कि ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर ₹1 फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बदल जाएंगे. इससे शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में ट्रेडिंग में आसानी होगी और उसमें तरलता बढ़ेगी. स्टॉक स्प्लिट के रिकॉर्ड डेट पर शेयर का भाव भी 10 हिस्से में बंट जाएगा. अगर रशिल डेकोर के शेयर स्टॉक स्प्लिट रिकॉर्ड डेट के दिन ₹300 के भाव पर रहते हैं तो यह एक अनुपात 10 के अनुपात में स्प्लिट होने के बाद ₹30 के भाव पर आ जाएंगे.

65,000 वारंट कंपनी के इक्विटी शेयरों में परिवर्तित

दिसंबर 2023 में कंपनी ने 297 रुपये प्रति वारंट के इश्यू प्राइस के आधार पर 38 आवंटियों को 41.3 लाख कन्वर्टिबल वारंट आवंटित किए थे. 9 मई को, कंपनी ने वारंट के रूपांतरण पर 5 आवंटियों को 1.9 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए थे. दो और आवंटियों ने वारंट की सदस्यता के लिए कुल राशि का भुगतान किया है, जिसके परिणामस्वरूप अन्य 65,000 वारंट कंपनी के इक्विटी शेयरों में परिवर्तित हो गए हैं. दो आवंटियों में से संगीता वेंकटरमन को 30,000 शेयर जारी किए गए हैं, जबकि गौरव वर्मा को शेष 35,000 शेयर जारी किए गए हैं. रुशिल डेकोर बिल्डिंग उत्पादों का निर्माता है. यह पार्टिकल बोर्ड, मीडियम डेंसिटी फाइबरबोर्ड और डेकोरेटिव हाई प्रेशर लेमिनेट शीट का उत्पादन करता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

7 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

10 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

11 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

11 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

7 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.