होम / बिजनेस / ट्रंप के टैरिफ कट से बाजार में बहार, डॉलर के मुकाबले 1.2% चढ़ा रुपया

ट्रंप के टैरिफ कट से बाजार में बहार, डॉलर के मुकाबले 1.2% चढ़ा रुपया

रुपये की रिकॉर्ड मजबूती और शेयर बाजार की तेज रैली यह संकेत देती है कि अगर ग्लोबल संकेत ऐसे ही सकारात्मक बने रहे, तो आने वाले दिनों में भारतीय करेंसी और इक्विटी मार्केट दोनों में मजबूती का सिलसिला जारी रह सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ में बड़ी कटौती के ऐलान के बाद भारतीय वित्तीय बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है. इसका सबसे सीधा असर रुपये पर पड़ा है, जो डॉलर के मुकाबले करीब 1.2% मजबूत हुआ है. यह बीते तीन वर्षों में रुपये की सबसे बड़ी एकदिनी तेजी मानी जा रही है. पीएम नरेंद्र मोदी और ट्रंप के बीच ट्रेड डील पर बनी सहमति ने भी भारतीय करेंसी को मजबूत सपोर्ट दिया है.

टैरिफ कट से रुपये को मिला बड़ा बूस्ट

मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर करीब 90.40 के स्तर पर पहुंच गया. यह तेजी उस वक्त आई जब ट्रंप ने संकेत दिया कि भारतीय सामानों पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया जाएगा. इस फैसले से भारतीय निर्यात पर से बड़ा बोझ हट गया है और करेंसी पर बना अनिश्चितता का दबाव काफी हद तक कम हो गया है.

ट्रेड डील से खत्म हुई बड़ी चिंता

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बनी सहमति ने निवेशकों की सबसे बड़ी चिंता दूर कर दी है. लंबे समय से ऊंचे टैरिफ और ग्लोबल ट्रेड अनिश्चितता की वजह से रुपये पर दबाव बना हुआ था. अब टैरिफ कट के बाद विदेशी निवेशकों के नजरिये में बदलाव दिख रहा है, जिसका फायदा सीधे भारतीय रुपये को मिला है.

2025 में कमजोर रहा था रुपया

गौरतलब है कि 2025 में रुपया एशिया की सबसे कमजोर करेंसी में शामिल रहा था. पूरे साल में रुपये में करीब 5% की गिरावट आई थी, जबकि अकेले जनवरी महीने में यह 2% से ज्यादा टूट गया था. सीमित विदेशी पूंजी प्रवाह और आयातकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग के चलते रुपये पर लगातार दबाव बना रहा.

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रेड डील ने उस बड़े दबाव को हटा दिया है, जो पूंजी प्रवाह को प्रभावित कर रहा था. विदेशी निवेशकों द्वारा जोखिम का दोबारा आकलन किए जाने से रुपये के लिए सेंटीमेंट-आधारित मांग मजबूत हुई है.

शेयर बाजार में भी तेजी

रुपये की मजबूती के साथ-साथ शेयर बाजार में भी जबरदस्त रैली देखने को मिली. सेंसेक्स करीब 3,600 अंकों की तेजी के साथ खुला और 85,000 के स्तर के पार पहुंच गया. वहीं निफ्टी 50 में भी जोरदार उछाल दर्ज किया गया. बजट के दिन बने दबाव से बाजार पूरी तरह उबरता नजर आया और निवेशकों ने एक ही दिन में करीब 23 लाख करोड़ रुपये की कमाई की.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

14 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

14 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

15 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

18 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

18 hours ago

बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

15 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

14 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

14 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

21 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

17 hours ago