✕

होम / बिजनेस / देश के इन बड़े बैंकों में बदले बैंक लॉकर से जुड़े नियम, अब देना होगा इतना पैसा

देश के इन बड़े बैंकों में बदले बैंक लॉकर से जुड़े नियम, अब देना होगा इतना पैसा

बैंक लॉकर से जुड़ी सुविधाओं के किराए, सुरक्षा और नामांकन से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किया गया है. यह नियम SBI और ICICI सहित देश के टॉप बैंक में लागू होने जा रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप बैंक लॉकर का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, बैंक लॉकर से जुड़ी सुविधाओं के किराए, सुरक्षा और नामांकन से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किए गए हैं. यह नियम भारतीय स्टेट बैंक (SBI), आईसीआईसीआई (ICICI), एचडीएफसी (HDFC) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) जैसे देश के टॉप बैंक में लागू होने जा रहा है. तो आइए जानते हैं अब आपको इन बैंकों के लॉकर का इस्तेमाल करने के लिए कितना शुल्क देना होगा?

इन लोगों को मिलती लॉकर की सुविधा
बैंकों द्वारा अलग-अलग कैटेगरी के ग्राहक जैसे पर्सनल ग्राहक, साझेदारी फर्म, सीमित कंपनियां, क्लब आदि को बैंक लॉकर की सुविधाएं दी जाती है. हालांकि, बैंक नाबालिगों के नाम पर लॉकर आवंटन नहीं करते हैं. बैंक अपने ग्राहकों के लिए एक तरह के पट्टेदार के रूप में कार्य करते हैं, जिसमें वार्षिक किराए के आधार पर लॉकर सर्विस दी जाती है. सुरक्षा की दृष्टि से बैंक यह आश्वासन देते हैं कि ग्राहकों की कीमती वस्तुओं का संरक्षण, उनकी फीस की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित है. बता दें, लॉकर में कैश रखने पर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी बैंक की नहीं होती है. 

12 निश्शुल्क विजिट के बाद लगता है शुल्क
बता दें, बैंक द्वारा ग्राहकों को 12 निश्शुल्क विजिट की सुविधा दी जाती है, इसके बाद प्रति अतिरिक्त विजिट के लिए 100 रुपये का शुल्क लिया जाता है.

लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग होगा किराया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक  और पीएनबी के लॉकर किराये में बैंक की शाखा, स्थान और लॉकर के आकार के अनुसार अंतर हो सकता है. 
1. SBI लॉकर का किराया- एसबीआई में छोटे लॉकर 2,000 रुपये (मेट्रो/शहरी) और 1,500 रुपये (अर्ध-शहरी/ग्रामीण), मध्यम लॉकर 4,000 रुपये (मेट्रो/शहरी) और 3,000 रुपये (अर्ध-शहरी/ग्रामीण),     बड़े लॉकर 8,000 रुपये (मेट्रो/शहरी) और 6,000 रुपये (अर्ध-शहरी/ग्रामीण),     अतिरिक्त बड़े लॉकर: 12,000 रुपये (मेट्रो/शहरी) और 9,000 रुपये (अर्ध-शहरी/ग्रामीण) किराया होता है.
2. ICICI बैंक लॉकर का किराया- इसमें ग्रामीण क्षेत्र के लिए 1,200 रुपये से 10,000 रुपये तक, अर्ध-शहरी क्षेत्र के लिए 2,000 रुपये से 15,000 रुपये तक, शहरी क्षेत्र के लिए 3,000 रुपये से 16,000 रुपये तक, मेट्रो क्षेत्र के लिए 3,500 रुपये से 20,000 रुपये तक, मेट्रो+ स्थान 4,000 रुपए से 22,000 रुपये तक किराया होता है.
3. HDFC बैंक लॉकर का शुल्क- मेट्रो शाखाओं के लिए 1,350 रुपये से 20,000 रुपये, शहरी क्षेत्र के लिए 1,100 रुपये से 15,000 रुपये, अर्ध-शहरी क्षेत्र के लिए 1,100 रुपये से 11,000 रुपये, ग्रामीण क्षेत्र के लिए 550 रुपये से 9,000 रुपये तक है. 
4. PNB लॉकर शुल्क- ग्रामीण क्षेत्र के लिए 1,250 रुपये से 10,000 रुपये तक, शहरी क्षेत्र के लिए 2,000 रुपये से 10,000 रुपये तक लिया जाता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

22 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

1 day ago