✕

होम / बिजनेस / फिर सवालों में आपके खाने का स्वाद बढ़ाने वाले मसाले, क्वालिटी से हुआ समझौता!

फिर सवालों में आपके खाने का स्वाद बढ़ाने वाले मसाले, क्वालिटी से हुआ समझौता!

सूचना के अधिकार के जरिए हासिल हुए आंकड़े बताते हैं कि मसालों के 12 प्रतिशत सैंपल क्वालिटी टेस्ट में फेल हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आपके खाने का स्वाद बढ़ाने वाले मसाले एक बार फिर सवालों के घेरे में है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि MDH और एवरेस्ट के अलावा दूसरी कंपनियों के मसालों में भी मिलावट पाई गई है. सूचना के अधिकार यानी RTI के जरिए हासिल किए डेटा से पता चलता है कि मसालों के करीब 12 प्रतिशत सैंपल क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गए हैं.

ऐसे हुई थी शुरुआत
इस साल अप्रैल-मई में हमारे मसालों को लेकर अन्तराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा शुरू हुई थी, जब सिंगापुर और हॉन्ग कॉन्ग ने MDH और एरेस्ट के उत्पादों पर बैन लगा दिया था. इन देशों का कहना था कि दोनों कंपनियों के उत्पादों में एथिलीन ऑक्साइड की काफी अधिक मात्रा पाई गई है, जो कैंसर की वजह बन सकता है. इसके अलावा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की एजेंसियां भी इस मामले को लेकर हरकत में आ गई थीं. कई देशों में हमारे मसालों को लेकर मचे बवाल के मद्देनजर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने जांच अभियान शुरू किया था. 

दोषियों पर कार्रवाई 
FSSAI ने क्वालिटी टेस्ट के लिए देशभर से मसालों के 4054 सैंपल इकट्ठे किए. जांच में 474 सैंपल यानी करीब करीब 12 प्रतिशत फेल हो गए. ये टेस्ट मई और जुलाई के बीच किए गए थे, जिनके आंकड़े अब RTI के जरिये सामने आए हैं. FSSAI का कहना है कि जिन कंपनियों के मसालों की गुणवत्ता कमतर मिली है, उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जा रही है. जबकि कुछ कंपनियों के खिलाफ पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है. हालांकि प्राधिकरण ने कार्रवाई का ब्यौरा नहीं दिया.

खतरनाक कैमिकल नहीं
इससे पहले, FSSAI ने कई देशों द्वारा मसालों में खतरनाक कैमिकल एथिलीन ऑक्साइड (Ethylene Oxide) के आरोपों से इंकार किया था. FSSAI ने 22 अप्रैल को देशभर से नमूने जुटाने शुरू किए थे. इसके तहत, एवरेस्ट और एमडीएच मसालों के 34 नमूने लिए गए. खासकर, महाराष्ट्र और गुजरात में एवरेस्ट के 9 नमूने और दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से एमडीएच के 25 नमूनों की जांच की गई. फूड रेगुलेटर ने बताया था कि मसालों में नमी की मात्रा, कीट, एफ्लाटॉक्सिन, कीटनाशक और खासतौर पर एथिलीन ऑक्साइड की भी जांच की गई. 34 नमूनों में से 28 की लैब रिपोर्ट मिल चुकी है और इनमें एथिलीन ऑक्साइड की मात्रा नहीं पाई गई है.

180 देशों में जाते हैं मसाले
इलायची, मिर्च, धनिया, जीरा, हल्दी, अदरक, लहसुन, मेथी, सरसों और काली मिर्च सहित 75 से अधिक किस्मों के मसालों के साथ वैश्विक उत्पादन में भारत का योगदान एक तिहाई से अधिक है. हमारे प्रमुख मसाला उत्पादक राज्य आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और तमिलनाडु हैं. 2020-21 में महामारी के प्रभाव के बावजूद, भारत का मसालों का निर्यात पिछले दस वर्षों में तीन गुना से अधिक बढ़ गया है. 225 विशिष्ट किस्मों के भारतीय मसाले और मसाला उत्पाद दुनिया भर के 180 से अधिक देशों में भेजे जाते हैं. ऐसे में मसालों की क्वालिटी पर फिर सवालों से इनके निर्यात पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

10 minutes ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

32 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

44 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

14 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

14 hours ago

बड़ी खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

10 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

44 minutes ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

32 minutes ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

16 hours ago