होम / बिजनेस / मुकेश अंबानी की कंपनी को चाहिए 3,000 करोड़, जानिए क्या है वजह?

मुकेश अंबानी की कंपनी को चाहिए 3,000 करोड़, जानिए क्या है वजह?

इस ट्रस्ट का इस्तेमाल गोदाम में पड़ी उस सारी संपत्ति का भंडारण किया जाएगा जिन्हें कंपनी मोनेटाईज करना चाहती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुकेश अंबानी की अध्यक्षता वाली कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) InvIT यानी इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के माध्यम से 3000 करोड़ रूपए इकट्ठा करने के बार में विचार कर रही है. इस संबंध में कंपनी ने SEBI (सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) को एक डॉक्यूमेंट भी फाइल किया है.

SEBI के पास दर्ज किया डॉक्यूमेंट
इस साल की शुरुआत में RRVL ने मार्केट रेगुलेटर यानी SEBI में एक ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन करवाया था. इस ट्रस्ट में गोदाम में पड़ी उस सारी संपत्ति का भंडारण किया जाएगा जिन्हें कंपनी मोनेटाईज करना चाहती है. कंपनी द्वारा SEBI के समक्ष दर्ज किए गए डॉक्यूमेंट में बताया गया है कि RRVL द्वारा इस ट्रस्ट का न्यूनतम 25% हिस्सा अपने पास रखा जाएगा और ट्रस्ट का बाकी बचा हिस्सा आने वाले इन्वेस्टर्स को प्रदान किया जाएगा. 

पहली बार नहीं InvIT का इस्तेमाल
इस साल अप्रैल में ऐसी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थीं जिनमें दावा किया गया था कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) द्वारा प्लान किया जा रहा है कि कंपनी अपने रिटेल बिजनेस के गोदाम और लॉजिस्टिक्स की संपत्ति को  InvIT के माध्यम से मोनेटाईज करने की कोशिश कर रही है. रिलायंस ग्रुप ने इस लक्ष्य की पूर्ती के लिए इंटेलिजेंट सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के नाम तले एक ट्रस्ट का गठन किया है. रिलायंस द्वारा गैस पाइपलाइन, जिओ टेलिकॉम (Jio Telecom) और फाइबर ऑप्टिक केबल नेटवर्क में InvIT के गठन के बाद यह कंपनी द्वारा चौथा InvIT होगा. 

कहां इस्तेमाल होंगे 3000 करोड़
रिलायंस ग्रुप की रिटेल शाखा ने इस विषय पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि मामला कुल 3,048 करोड़ रूपए का होगा. इन 3,048 करोड़ रुपयों में से 100 करोड़ रुपयों का इस्तेमाल SPV (स्पेशल पर्पस व्हीकल) के इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण के लिए किया जाएगा. आपको बता दें कि SPV का निर्माण गोदाम में पड़ी हुई संपत्ति के भण्डार के लिए किया जाएगा. इसके साथ ही 2,982 करोड़ रुपयों का इस्तेमाल SPV को लोन प्रदान करने के लिए किया जाएगा ताकि गोदाम एवं लॉजिस्टिक्स से संबंधित संपत्तियों का अधिग्रहण किया जा सके. 
 
यह भी पढ़ें: SEBI की एक कार्रवाई और बिखर गए इस कंपनी के शेयर, जानें क्या है मामला

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

8 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

8 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

9 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

9 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

9 hours ago

बड़ी खबरें