होम / बिजनेस / इतने गुना सब्‍सक्राइब हुआ RK Swamy IPO, GMP में चल रहा है ये प्राइस

इतने गुना सब्‍सक्राइब हुआ RK Swamy IPO, GMP में चल रहा है ये प्राइस

कंपनी के आईपीओ को 4 तारीख से लेकर अब तक बेहतर रिस्‍पांस देखने को मिला है. इसका जीएमपी घोषणा के वक्‍त ज्‍यादा था जबकि अब कम चल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ समय में लोगों का आईपीओ को लेकर जो उत्‍साह देखने को मिल रहा है वो सभी को हैरान करने है. इसी कड़ी में इस सोमवार को खुला आर के स्‍वामी कंपनी का आईपीओ 11 गुना से ज्‍यादा सब्‍सक्राइब हो चुका है. वहीं अगर इसके रिटेल हिस्‍से की बात करें तो ये 26 गुना तक सब्‍सक्राइब हो चुका है. कंपनी ने आईपीओ के लिए 270 रुपये से लेकर 288 रुपये तक का प्राइस बैंड रखा है. इसके एक लॉट में 50 शेयर हैं और  इसके एक लॉट की कीमत 14400 रुपये है.

इतने गुना सब्‍सक्राइब हुआ ये सेगमेंट 
आरके स्‍वामी आईपीओ के सब्‍सक्रिप्‍शन पर नजर डालें तो लोगों ने 9,27,38,800 इक्विटी शेयरों के लिए बिड लगाई है इसके कारण आईपीओ 11 गुना से ज्‍यादा सब्‍सक्राइब हो चुका है. जबकि कंपनी की ओर से इस आईपीओ में 8232996 शेयरों को ही जारी किया गया था. वहीं अगर रिटेल शेयरों के लिए सब्‍सक्रिप्‍शन की बात करें तो वो 26.11 गुना तक सब्‍सक्राइब हो चुका है. जबकि नॉन इंस्‍टीट्यूशनल निवेशकों के द्वारा ये 109 गुना तक सब्‍सक्राइब हो चुका है. कंपनी की ओर से जो हिस्‍सा कर्मचारियों के लिए रखा गया था वो 2.01 गुना तक बुक हो चुका है. वहीं क्‍वॉलीफाइड इंस्‍टीट्यूशनल बिडर ने इसमें 1.24 गुना तक सब्‍सक्राइब किया है. 

इस तारीख तक कर पाएंगे आईपीओ के लिए बिड 
इस आईपीओ के लिए बिडिंग 4 मार्च से शुरू हो हुई थी और ये 6 मार्च तक कर सकते हैं. जबकि एंकर निवेशकों के लिए ये आईपीओ एक मार्च को ही खुल चुका है. कंपनी ने आईपीओ के लिए 270 रुपये से लेकर 288 रुपये तक का प्राइस बैंड रखा है. इसके एक लॉट में 50 शेयर होंगे, इसका मतलब ये है कि एक लॉट की कीमत  14400 है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए 424 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है. रिटेल निवेशक कम से कम एक और ज्‍यादा से ज्‍यादा 13 लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं. कंपनी 173 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी कर सकती है. 

आखिर क्‍या चल रहा है आईपीओ का जीएमपी? 
आरके स्वामी IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम 4 तारीख को मिली प्रतिक्रिया के बाद स्थिर बना हुआ है क्योंकि कंपनी पहले तो अनौपचारिक बाजार में 50 रुपये का प्रीमियम कमा रही है, जो निवेशकों के लिए लगभग 23 प्रतिशत की लिस्टिंग का संकेत दे रहा था। हालाँकि, जब इश्यू की घोषणा की गई थी, तब ग्रे मार्केट में प्रीमियम लगभग 60 रुपये था. वहीं अगर एक्‍सपर्ट की बात करें तो वो इसके लंबे और मजबूत ऐतिहासिक रिकॉर्ड, लगातार बने हुए वित्‍तीय प्रदर्शन और कंपनी के ग्राहकों के साथ संबंध को देखते हुए वो इसे लेकर सकारात्‍मक बने हुए हैं.  को देखते हुए बेहतर प्रदर्शन का हवाला दे रहे हैं. हालाँकि, लगातार बढ़ता कॉम्‍पटीशन अधिक कार्यशील पूंजी की मांग और बदलते रुझान किसी कंपनी के व्यवसाय को नुकसान पहुंचा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: इन कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं ज्‍यादा महिलाएं, रेटिंग एजेंसी ने कहा इतनी है भागीदारी
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

58 minutes ago