✕

होम / बिजनेस / भारतीय मार्केट के अध्ययन के लिए यहां खुला केंद्र, जानिये क्या हैं खास फीचर्स?

भारतीय मार्केट के अध्ययन के लिए यहां खुला केंद्र, जानिये क्या हैं खास फीचर्स?

CSIM द्वारा मार्केट में मीडिया एवं एडवरटाइजर्स के एक अध्ययन प्रकाशित किया जाएगा जिसका नाम AIM होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सबसे अधिक भारतीय बहुसंख्या वाली इंटीग्रेटेड मार्केटिंग सर्विस प्रोवाइडर कंपनी RK स्वामी ने भारतीय मार्केटों के अध्ययन के लिए एक थिंक-टैंक केंद्र (CSIM) को लॉन्च किया है. कंपनी द्वारा इस केंद्र को लॉन्च करने के पीछे बड़े स्तर पर मार्केट का अध्ययन करने, छोटे लक्ष्यों का अध्ययन करने और भारतीय मार्केट की बारीकियों पर प्रकाश डालने जैसे उद्देश्य प्रमुख कारणों के रूप में मौजूद हैं. 

क्या है AIM?
CSIM द्वारा पहला रणनीतिक फैसला क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ही लिया गया था. CSIM द्वारा ‘AIM’ नाम से एक अध्ययन किया जाएगा. यह कोई आम अध्ययन रिपोर्ट नहीं होगी बल्कि यह काफी सोच विचार के बाद तैयार की जायेगी. यह रिपोर्ट भारत में टीवी, OTT/डिजिटल चैनल पर वर्ल्ड कप देखे जाने के बारे में विशेष रूप से बात करेगी और साथ ही विभिन्न एडवरटाइजर्स द्वारा की गई एडवरटाइजिंग के प्रभाव का तुलनात्मक अध्ययन भी करेगी. इस एक ही रिपोर्ट में कई प्रमुख मुद्दों पर प्रकाश डाला जाएगा. 

12 मैचों का विशेष अध्ययन
RK स्वामी मीडिया ग्रुप द्वारा किसी भी एडवरटाइजर या फिर ब्रैंड के द्वारा मीडिया पर किये जाने वाले खर्च पर विशेष रूप से प्रकाश डाला जाएगा. AIM नामक स्टडी को विशेष रूप से सबस्क्राइब करने वाले एडवरटाइजर के लिए कस्टमाइज करके वरिष्ठ प्रोफेशनल के द्वारा तैयार किया जाएगा. इस अध्ययन में प्रमुख रूप से वर्ल्ड कप के 12 मैचों को कवर किया जाएगा जिसमें भारत द्वारा खेले गए 9 मुकाबले, दो सेमीफाइनल मुकाबलों और फाइनल मुकाबले को शामिल किया जाएगा. आपको बता दें ये वही मैच हैं जिन्हें सबसे ज्यादा देखा जाता है.

एडवरटाइजर्स ले पाएंगे बेहतर फैसले
आपको बता दें कि मीडिया एवं मार्केटिंग के अरबों करोड़ों रुपये क्रिकेट पर लगाए जाते हैं. ऐसे में इस अध्ययन की मदद से मीडिया एवं मार्केटिंग इंडस्ट्री को यह जानने में काफी मदद मिलेगी कि उनके लिया क्या काम करता है और उन्हें कहां सुधार करने की जरूरत है? इस अध्ययन की बदौलत एडवरटाइजर्स इस बात का भी बेहतर फैसला ले पायेंगे कि उन्हें कहां और कितने पैसे लगाने चाहिए. 
 
यह भी पढ़ें: Ashneer Grover और परिवार ने इस्तेमाल किये नकली बिल? EoW की जांच में हुआ खुलासा!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-जापान के बीच 50 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर BW Businessworld की खास पेशकश

31 अक्टूबर के विशेष अंक में निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीक और नेतृत्व के जरिए द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी के अगले चरण की संभावनाओं पर फोकस

46 minutes ago

भारत में फ्रीज, विदेश में कर्ज: Ebix ने अपने ऑस्ट्रेलियाई कारोबार को 271 करोड़ रुपये में गिरवी रखा

भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Ebix को अपनी संपत्तियों पर कोई भी लियन (ग्रहणाधिकार) बनाने से मना किया था. BW की जांच से पता चला है कि अब Ebix की ऑस्ट्रेलियाई इकाई ने इन्हीं संपत्तियों के बदले 4.1 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का कर्ज लिया है. फ्रीज किए जाने के बाद गिरवी रखी गई Ebix की यह दूसरी संपत्ति है, जिसकी जानकारी सामने आई है.

1 hour ago

अमेरिकी टैरिफ के दबाव के बावजूद भारत का इंजीनियरिंग निर्यात 15.5% बढ़ा, 9.97 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत के कुल निर्यात में इंजीनियरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी करीब 27-28% है. वहीं, देश से निर्यात होने वाले कुल विनिर्मित उत्पादों में इसका योगदान लगभग 40% है.

3 hours ago

क्या Skydance में 10 अरब डॉलर तक निवेश कर सकती है SpaceX? जॉन मेलोन ने जताई संभावना

मीडिया निवेशक जॉन मेलोन ने बुधवार को न्यूयॉर्क में आयोजित पैली सेंटर फॉर मीडिया के इंटरनेशनल काउंसिल समिट के दौरान SpaceX और Skydance के बीच संभावित निवेश को लेकर अटकलें लगाईं.

3 hours ago

फ्लिपकार्ट की त्योहारी सेल में छोटे शहरों का दबदबा, 60% खरीदार टियर-2 और छोटे शहरों से

इस साल की सेल में युवा ग्राहकों और छोटे शहरों के खरीदारों की भागीदारी उल्लेखनीय रही. कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, कुल खरीदारों में करीब आधे Gen Z यानी युवा पीढ़ी के ग्राहक थे.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-जापान के बीच 50 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर BW Businessworld की खास पेशकश

31 अक्टूबर के विशेष अंक में निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीक और नेतृत्व के जरिए द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी के अगले चरण की संभावनाओं पर फोकस

46 minutes ago

अमेरिकी टैरिफ के दबाव के बावजूद भारत का इंजीनियरिंग निर्यात 15.5% बढ़ा, 9.97 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत के कुल निर्यात में इंजीनियरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी करीब 27-28% है. वहीं, देश से निर्यात होने वाले कुल विनिर्मित उत्पादों में इसका योगदान लगभग 40% है.

3 hours ago

भारत में फ्रीज, विदेश में कर्ज: Ebix ने अपने ऑस्ट्रेलियाई कारोबार को 271 करोड़ रुपये में गिरवी रखा

भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Ebix को अपनी संपत्तियों पर कोई भी लियन (ग्रहणाधिकार) बनाने से मना किया था. BW की जांच से पता चला है कि अब Ebix की ऑस्ट्रेलियाई इकाई ने इन्हीं संपत्तियों के बदले 4.1 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का कर्ज लिया है. फ्रीज किए जाने के बाद गिरवी रखी गई Ebix की यह दूसरी संपत्ति है, जिसकी जानकारी सामने आई है.

1 hour ago

रिटेल निवेशकों की बिकवाली अब पूरे बाजार में फैल रही है

दो साल तक रिटेल निवेशकों ने अपने ब्रोकरों के पैसे से शेयर खरीदे. अब उसका असर सामने आ रहा है. बिकवाली सट्टेबाजी वाले छोटे हिस्से से निकलकर बाजार के बाकी हिस्सों में भी फैल गई है.

8 hours ago