होम / बिजनेस / RIL Q3: कमाई 10.4% उछलकर ₹2.65 लाख करोड़, मुनाफा अनुमान से कम

RIL Q3: कमाई 10.4% उछलकर ₹2.65 लाख करोड़, मुनाफा अनुमान से कम

रिलायंस की आय बाजार अनुमान से बेहतर रही, लेकिन मुनाफा और मार्जिन उम्मीद से कमजोर रहे. जियो और डिजिटल कारोबार ने कंपनी को मजबूती दी है, जबकि पारंपरिक कारोबार में सुधार की जरूरत साफ दिखाई देती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में आय के मोर्चे पर बाजार के अनुमान को पीछे छोड़ दिया, लेकिन मुनाफा उम्मीद के स्तर तक नहीं पहुंच सका. कंपनी की मजबूती का सबसे बड़ा आधार जियो और डिजिटल कारोबार रहा, जबकि रिटेल और ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) सेगमेंट में दबाव देखने को मिला.

आय में मजबूत बढ़त, अनुमान से बेहतर प्रदर्शन

अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही (Q3FY26) में रिलायंस की कुल आय 10.4 फीसदी बढ़कर 2.65 लाख करोड़ रुपये रही. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 2.4 लाख करोड़ रुपये था. यह बाजार के औसत अनुमान 2.61 लाख करोड़ रुपये से करीब 3 फीसदी अधिक है. पिछली तिमाही Q2FY26 में कंपनी की आय लगभग 2.55 लाख करोड़ रुपये रही थी.

मुनाफा बढ़ा, लेकिन अनुमान से पीछे

वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में रिलायंस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 0.4 फीसदी बढ़कर 18,645 करोड़ रुपये रहा. वित्त वर्ष 2025 की समान तिमाही में यह 18,165 करोड़ रुपये था. यह आंकड़ा विश्लेषकों के औसत अनुमान 20,269 करोड़ रुपये से करीब 9.5 फीसदी कम रहा. बीते 12 क्वार्टर में कंपनी का मुनाफा 17,000 से 20,000 करोड़ रुपये के दायरे में बना हुआ है.

स्टैंडअलोन कारोबार में सुस्ती

रिलायंस की स्टैंडअलोन नेट सेल्स चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 2.6 फीसदी घटकर 1.21 लाख करोड़ रुपये रह गई. इससे पारंपरिक कारोबार में दबाव के संकेत मिलते हैं.

EBITDA मार्जिन तीन तिमाहियों के निचले स्तर पर

Q3FY26 में कंपनी का EBITDA मार्जिन पिछली तीन तिमाहियों का सबसे निचला स्तर रहा. यह तीन साल के औसत 19.3 फीसदी से लगभग 70 बेसिस पॉइंट कम रहा, जिससे लागत दबाव और कुछ सेगमेंट में कमजोर प्रदर्शन साफ झलकता है.

जियो प्लेटफॉर्म्स ने दिखाई सबसे ज्यादा मजबूती

डिजिटल और टेलीकॉम यूनिट जियो प्लेटफॉर्म्स ने शानदार प्रदर्शन किया.

1. जियो का मुनाफा 11.2 फीसदी बढ़कर 7,629 करोड़ रुपये हुआ
2. कुल आय 43,683 करोड़ रुपये रही
3. ग्राहकों की संख्या बढ़कर 51.53 करोड़ पहुंच गई
4. प्रति ग्राहक औसत आय (ARPU) बढ़कर 213.7 रुपये हो गई

जियो लगातार रिलायंस की ग्रोथ का सबसे मजबूत स्तंभ बना हुआ है.

रिटेल बिजनेस में विस्तार जारी, मुनाफा सीमित

रिलायंस रिटेल का शुद्ध मुनाफा 2.1 फीसदी बढ़कर 3,558 करोड़ रुपये रहा. तिमाही के दौरान कंपनी ने 431 नए स्टोर खोले. क्विक कॉमर्स से रोजाना करीब 16 लाख ऑर्डर मिले. रिटेल सेगमेंट की आय 86,951 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 9.2 फीसदी अधिक है.

O2C और डिजिटल से आता है कुल आय का बड़ा हिस्सा

तीसरी तिमाही में रिलायंस की कुल आय में O2C और डिजिटल सेवा कारोबार की हिस्सेदारी करीब 73 फीसदी रही. हालांकि O2C और रिटेल सेगमेंट में अपेक्षित तेजी नहीं दिखी.

नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का समग्र प्रदर्शन मजबूत रहा. उन्होंने कहा कि रिलायंस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश के जरिए वैल्यू क्रिएशन के नए दौर में प्रवेश कर रही है और इन क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाएगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

33 seconds ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

4 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

6 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

6 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

7 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

3 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

34 seconds ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

4 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.