✕

होम / बिजनेस / रूठे को नहीं मना पाए बायजू, नाराज निवेशकों का राइट्स इश्यू में हिस्सा लेने से इंकार

रूठे को नहीं मना पाए बायजू, नाराज निवेशकों का राइट्स इश्यू में हिस्सा लेने से इंकार

एडटेक कंपनी बायजू के नाराज निवेशक अब NCLT में होने वाली सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) के बुरे दिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. कंपनी लगातार परेशानियों के बवंडर में फंसती जा रही है. कंपनी के फाउंडर बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) ने हाल ही में रूठे निवेशकों को मनाने की कोशिश की थी, जो नाकाम साबित हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बायजू ने कुछ नाराज निवेशकों को राइट्स इश्यू में हिस्सा लेने के लिए 72 घंटे का अतिरिक्त समय दिया था, लेकिन निवेशकों ने इससे साफ इंकार कर दिया है. इसका मतलब साफ है कि कंपनी में हालात सामान्य नहीं हुए हैं. 

निवेशकों को लिखा था पत्र
पिछले हफ्ते बायजू रवींद्रन ने नाराज सभी शेयरहोल्डर्स को राइट्स इश्यू में शामिल होने के लिए पत्र लिखा था. उन्होंने कहा था कि इस कंपनी की शुरुआत से ही उनका दृष्टिकोण सभी को एक साथ लेकर चलने और हमेशा चुनौतियों का सामना एक साथ करने का रहा है. चूंकि कुछ निवेशकों ने राइट्स इश्यू में हिस्सा नहीं लिया था, इसलिए उन्हें इसके लिए 72 घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया है. मैं सभी निवेशकों को इस बदलाव की कहानी का हिस्सा बनाना चाहता हूं. बायजू रवींद्रन को उम्मीद थी कि इस तरह शायद वो आपसी मनमुटाव को दूर कर पाएं, मगर ऐसा हो नहीं पाया.

ये भी पढ़ें - सरकारी कंपनियों ने भर दी Modi सरकार की तिजोरी, मिला उम्मीद से ज्यादा

4 अप्रैल को NCLT में सुनवाई
बायजू रवींद्रन से नाराज निवेशकों का मानना है कि कंपनी मैनेजमेंट के काम करने के तरीके, जानकारियों, वित्तीय पारदर्शिता और गवर्नेंस कंट्रोल्स की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है. मुख्य तौर पर Peak XV Partners, General Atlantic, Chan-Zuckerberg Initiative और प्रोसुस बायजू की कार्यप्रणाली से नाराज हैं. ये सभी निवेशक अब नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में दायर याचिका पर सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं. इन निवेशकों ने NCLT में उत्पीड़न और कुप्रबंधन को लेकर याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई 4 अप्रैल को होनी है. 

नाराजगी पड़ सकती है भारी 
बायजू फाउंडर बायजू रवींद्रन ने शेयरहोल्डर्स को पत्र में लिखा था कि वे सभी निवेशकों को मौका देना चाहते हैं, इसलिए राइट्स इश्यू को 72 घंटे के लिए और खोला जाएगा. हालांकि, ये आदेश NCLT ने दिया था. NCLT ने बायजू को राइट्स इश्यू की क्लोजिंग डेट आगे खिसकाने पर विचार करने को कहा था, ताकि जिन निवेशकों ने याचिका डाली हुई है, उनके अधिकारों का हनन न हो. यदि नाराज निवेशक राइट्स इश्यू में भाग नहीं लेते हैं तो उनकी हिस्सेदारी बड़े पैमाने पर कम हो जाएगी. 

किसकी, कितनी हिस्सेदारी ?
बायजू रवींद्रन, उनकी पत्नी और को-फाउंडर दिव्या गोकुलनाथ और भाई रिजु रवींद्रन के पास कंपनी की 26% हिस्सेदारी है. जबकि उन्हें बाहर करने की मांग पर अड़े निवेशकों के पास जून 2022 तक 30 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी थी. बता दें कि बायजू जनवरी में 20 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए राइट्स इश्यू लेकर आई थी. हालांकि, यह इश्यू 22-25 करोड़ डॉलर के वैल्यूएशन पर लाया गया था जो इसके 2200 करोड़ डॉलर के रिकॉर्ड वैल्यूएशन से करीब 99 फीसदी डिस्काउंट पर है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

6 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

6 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

7 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

9 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

7 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.