होम / बिजनेस / मोदी सरकार का एक फैसला और कई देशों में 'टमाटर' जैसा रंग दिखा रहा चावल

मोदी सरकार का एक फैसला और कई देशों में 'टमाटर' जैसा रंग दिखा रहा चावल

भारत में चावल की किल्लत न हो और उसकी कीमतें हाथ से न निकलें, इसके लिए सरकार ने कुछ कदम उठाए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देशवासियों की थाली से चावल (Rice) गायब न हो, इसके लिए मोदी सरकार (Modi Government) ने कुछ कड़े कदम उठाए हैं. मसलन, सभी गैर-बासमती चावलों के निर्यात पर रोक लगा दी है. इसके अलावा, पक्के चावल (Parboiled Rice) के निर्यात पर 20% की एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई गई है. माना जा रहा है कि सरकार के इन प्रयासों से देश में चावल की कोई किल्लत नहीं होगी और उसकी कीमत में आने वाले उछाल को भी रोका जा सकेगा. हालांकि, इससे ग्लोबल मार्केट में चावल के भाव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. वहां चावल की कीमतों में आग लग गई है.   

40% जरूरत पूरी करता है भारत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो वैश्विक बाजारों में चावल के भाव 12 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं. मोदी सरकार ने सभी गैर-बासमती सफेद चावलों के निर्यात पर रोक लगा दी है. भारत से निर्यात होने वाले करीब 80% चावल इसी कैटेगरी में आते हैं. इसके साथ ही 25 अगस्त से Parboiled Rice के एक्सपोर्ट पर 20 फीसदी की ड्यूटी लगाई गई है. बता दें कि दुनिया की जरूरत का 40% चावल अकेले भारत निर्यात करता है. इसमें 40 लाख टन शेयर बासमती राइस का है. 

इन देशों में जाता है चावल 
भारत से बासमती चावल मुख्य रूप से ईरान, इराक, सऊदी अरब, UAE और अमेरिका एक्सपोर्ट किया जाता है. 2022-2023 में भारत ने 45.6 लाख टन बासमती निर्यात किया, जिसकी कुल वैल्यू 4.8 अरब डॉलर थी. जबकि इस दौरान 177.9 लाख टन गैर बासमती चावल दूसरे देशों में भेजा गया. 2022-2023 में भारत में कुल 13.54 करोड़ टन चावल का उत्पादन हुआ था. इससे पहले यानी 2021-2022 में यह आंकड़ा 12.94 टन था. भारत की तरफ से एक्सपोर्ट पर लगाए गए बैन के चलते भारत के चावल पर निर्भर देशों में डिमांड और सप्लाई के बीच का अंतर लगातार बढ़ रह है और इस वजह से चावल की कीमत भी बढ़ रही है. वहां चावल के दाम ऐसे भाग रहे हैं, जैसे कुछ वक्त पहले तक भारत में टमाटर महंगा हो रहा था

इसलिए सरकार ने उठाया कदम
वहीं, वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन में बताया गया है कि Parboiled Rice पर 20% एक्सपोर्ट ड्यूटी 25 अगस्त से 16 अक्टूबर, 2023 तक प्रभावी रहेगी. इस निर्यात शुल्क से उन पक्के चावलों को राहत मिलेगी, जिन्हें LEO (Let Export Order) नहीं मिला है और पोर्ट्स पर पहुंच चुके हैं. साथ ही ऐसे चावल भी जिन्हें 25 अगस्त से पहले के लेटर ऑफ क्रेडिट मिले हुए हैं, वो भी नई व्यवस्था के दायरे से बाहर रहेंगे. गौरतलब है कि महंगाई के मोर्चे पर सरकार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है. इसी को ध्यान में रखते हुए उसने चावल पर ये कदम उठाए हैं, तो उसकी कीमतें बेलगाम न हो जाएं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago