होम / बिजनेस / भारत में सस्‍ता, तो दुनिया में इतना महंगा हो सकता है चावल

भारत में सस्‍ता, तो दुनिया में इतना महंगा हो सकता है चावल

भारत ने गैर-बासमती चावल के निर्यात पर बैन लगा दिया है. DGFT की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार गैर-बासमती चावल का निर्यात पूरी तरह से बंद हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 पूरी दुनिया को लगभग 40 प्रतिशत चावल निर्यात करने वाले भारत ने एक बड़ा कदम उठाते हुए गैर-बासमती चावल पर बैन लगा दिया है. भारत सरकार के इस कदम के बाद अब घरेलू बाजार में जहां चावल की कीमतों में कमी आने की उम्‍मीद है, वहीं दूसरी ओर दुनिया के बाजारों में चावलों के दामों में जबरदस्‍त इजाफा हो सकता है. जानकारों का कहना है कि भारत में चावल के दामों में कमी के मुकाबले दुनिया के बाजारों में दामों में कई गुना ज्‍यादा इजाफा हो सकता है. 

कितना हो सकता है दामों में इजाफा
दरअसल रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद चावल के दामों में पूरी दुनिया में काफी इजाफा हो गया था. उस परिस्थिति में भारत की ओर से एक्‍सपोर्ट किए गए चावल ने सप्‍लाई चैन को बहाल करते हुए दामों को बढ़ने से रोका हुआ था. लेकिन अब भारत की ओर से चावल के निर्यात पर रोक के बाद वहां एक बार फिर दामों में बढ़ोतरी हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर जैसे देशों के बाजार में चावल के दामों में 50 डॉलर प्रति मीट्रिक टन का इजाफा हो सकता है. ये इजाफा 100 डॉलर तक भी जा सकता है या उससे भी ज्‍यादा. मीडिया रिपोर्ट में ये बात वहां के एक मंडी कारोबारी के हवाले से कही गई है. इस बैन के बाद अब सभी लोग ये देख रहे हैं कि आखिर कितना इजाफा होता है. इसी तरह से बैंकाक के एक कारोबारी ने भी इसी तरह की बात कही है. 

भारत में सस्‍ता हो सकता है चावल 
हालांकि DGFT ( Directorate General of Foreign Trade) की ओर से नॉन-बासमती चावल पर जो बैन लगाया गया है, उस अधिसूचना में इसका कोई कारण नहीं बताया गया है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि दामों में होते इजाफे को रोकने के लिए सरकार की ओर से ये कदम उठाया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 19 जुलाई तक बाजार में चावल की कीमत 40 रुपये तक जा पहुंची है, जो पिछले साल से 11.3 प्रतिशत ज्‍यादा है. चावल निर्यात में अगर भारत की हिस्‍सेदारी देखें तो वो कोई 40 प्रतिशत की है. जो 2023 में बढ़कर 41प्रतिशत तक जा पहुंची है. अब इस बैन के बाद भारत में कीमतों में कमी आने की उम्‍मीद है. 

दुनिया भर में कितना होता है भारत से एक्‍सपोर्ट 
भारत के एक्‍सपोर्ट बैन करने का असर इस बात से समझा जा सकता है कि भारत का पिछले कुछ सालों में चावल का एक्‍सपोर्ट कितना रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगर 2019 से इसके आंकड़ों पर नजर डालें तो 2019-20 में जहां भारत 5 लाख मीट्रिक टन चावल का निर्यात कर रहा था, वहीं 2020-21 में ये निर्यात बढ़कर लगभग 12 लाख मीट्रिक टन को पार कर गया. इजाफे का ये सिलसिला तब से लगातार जारी है और 2021-22 में ये 15 लाख टन से भी ज्‍यादा को पार गया. इसी तरह से 2022-23 में ये आंकड़ा लगभग 16 लाख मीट्रिक टन से ज्‍यादा पहुंच गया है.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

12 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

14 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

16 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

18 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

20 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

14 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

9 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

12 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

12 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

18 hours ago