होम / बिजनेस / राजस्थान में नवीकरणीय ऊर्जा संकट गहराया, ट्रांसमिशन देरी से 50% से अधिक बिजली कटौती

राजस्थान में नवीकरणीय ऊर्जा संकट गहराया, ट्रांसमिशन देरी से 50% से अधिक बिजली कटौती

राजस्थान की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाली मानी जाती रही है, लेकिन वर्तमान ट्रांसमिशन अवरोध इस विकास को गंभीर रूप से बाधित कर रहे हैं.

रितु राणा 9 months ago

राजस्थान में अपर्याप्त ट्रांसमिशन क्षमता के कारण नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन पर गंभीर असर पड़ा है. राज्य में कई सौर और पवन परियोजनाएँ पूरी क्षमता से चलने के बावजूद बिजली ग्रिड में सप्लाई नहीं कर पा रही हैं, जिससे कंपनियाँ बड़े पैमाने पर उत्पादन घटाने को मजबूर हो गई हैं. इसकी जानकारी सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (CEA) द्वारा जारी आंकड़ों से मिली  है.  

8–12 GW प्रोजेक्ट अटके, ट्रांसमिशन नेटवर्क 18–24 महीने लेट

उद्योग के अनुसार लगभग 8–12 GW नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएँ ट्रांसमिशन लाइनों के अधूरे होने के कारण ग्रिड से जुड़ नहीं पा रही हैं. खेतड़ी–नरेला 765 kV लाइन जो नवंबर 2023 में तैयार होनी थी अब 2025 के अंत तक भी पूरी होने की संभावना नहीं है. भाड़ला II–सीकर II और फतेहगढ़ III–ब्यावर ट्रांसमिशन लाइनों में भी एक वर्ष से अधिक की देरी बनी हुई है. भूमि अधिग्रहण और राइट-ऑफ-वे की समस्याओं के चलते डेवलपर्स का कहना है कि वास्तविक कमिशनिंग जून 2026 तक खिंच सकती है.

कटौती 8.5% से बढ़कर 50%+, कंपनियों पर भारी आर्थिक दवाब

मार्च 2025 में कटौती 8.5% थी जो अगस्त तक बढ़कर 51% से ऊपर पहुँच गई. अक्टूबर में भी यह 50% से अधिक बनी रही. कई डेवलपर्स बताते हैं कि लगातार कटौती से राजस्व में भारी गिरावट आई है. कर्ज चुकाने में दिक्कत बढ़ी है और नई परियोजनाओं पर निवेश रोकना पड़ा है.

पावर मौजूद है पर निकालने का रास्ता नहीं

ब्लूपाइन एनर्जी के सीनियर वीपी राहुल मिश्रा के अनुसार, “राजस्थान की सबसे बड़ी चुनौती पावर इवैक्यूएशन की है. प्लांट तैयार हैं, क्षमता मौजूद है लेकिन ग्रिड इतना पावर समाहित और ट्रांसमिट नहीं कर पा रहा. हाई-वोल्टेज कॉरिडोर 15–24 महीने लेट हैं, इसी कारण कटौती तेजी से बढ़ रही है.” उन्होंने कहा कि आने वाले 1–2 साल तक स्थिति कठिन रह सकती है जब तक प्रमुख ट्रांसमिशन लाइनें चालू नहीं होतीं. कुछ डेवलपर्स BESS यानी बैटरी स्टोरेज को विकल्प मान रहे हैं, लेकिन यह समाधान सीमित है और लागत भी अधिक है.

राष्ट्रीय लक्ष्य पर खतरा

राजस्थान भारत के 2030 तक 500 GW नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य में प्रमुख भूमिका निभाता है. लेकिन मौजूदा संकट से इस प्रगति पर ब्रेक लग सकता है. डेवलपर्स ने CERC से मुआवजा, अस्थायी इवैक्यूएशन व्यवस्था और ग्रिड में थर्मल यूनिटों के तकनीकी न्यूनतम से ऊपर चलने की समीक्षा की मांग की है.

समय पर दखल नहीं हुआ तो सेक्टर की रफ्तार घट जाएगी

विशेषज्ञ कहते हैं कि तत्काल नियामकीय हस्तक्षेप जरूरी है. वे साफ मुआवजा तंत्र, नवीकरणीय ऊर्जा के अनिवार्य परिचालन नियमों का कड़ाई से पालन और अस्थायी ट्रांसमिशन समाधान की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो राजस्थान का नवीकरणीय ऊर्जा विकास धीमा पड़ सकता है और भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन की गति पर भी असर पड़ सकता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

16 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

16 hours ago

सेंसेक्स 332 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,200 के पार; कल की तेजी के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

बुधवार को BSE सेंसेक्स 332.63 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 74,336.45 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 99 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 23,217.60 के स्तर पर पहुंच गया.

1 day ago

रिलायंस जुटाएगी 12,500 करोड़ रुपये, 5 साल के बॉन्ड इश्यू पर 7.47% तक ब्याज की उम्मीद

रिलायंस इंडस्ट्रीज के इस बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 10,000 करोड़ रुपये है. इसके अलावा कंपनी के पास 2,500 करोड़ रुपये का ग्रीनशू ऑप्शन भी है.

1 day ago

महंगाई काबू में नहीं आई तो 6.5% तक बढ़ सकती है RBI की रेपो रेट: रिपोर्ट

Systematix Institutional Equities का अनुमान है कि अक्टूबर-नवंबर तक खुदरा महंगाई 6% के पार जा सकती है. खाद्य कीमतों, कच्चे तेल और थोक महंगाई में बढ़ोतरी से महंगाई पर दबाव बढ़ने की आशंका है.

1 day ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago