होम / बिजनेस / अनिल अंबानी की RCom को राहत: केनरा बैंक ने लोन खाते से हटाया 'फ्रॉड' का टैग

अनिल अंबानी की RCom को राहत: केनरा बैंक ने लोन खाते से हटाया 'फ्रॉड' का टैग

बॉम्बे हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर के बाद बैंक ने फैसला वापस लिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

केनरा बैंक (Canara Bank) ने बॉम्बे हाईकोर्ट को सूचित किया है कि उसने अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) के ऋण खाते से 'फ्रॉड' (धोखाधड़ी) का टैग हटा दिया है. यह फैसला हाईकोर्ट द्वारा 1,050 करोड़ रुपये के लोन के कथित दुरुपयोग को लेकर दिए गए स्टे ऑर्डर के बाद आया है.

लोन दुरुपयोग का आरोप, लेकिन प्रक्रिया में खामी

2017 में मंजूर किए गए इस 1,050 करोड़ रुपये के ऋण को लेकर केनरा बैंक ने RCom पर आरोप लगाया था कि उसने पूंजीगत व्यय और ऋण चुकाने के उद्देश्य से मिले फंड का उपयोग अन्य कंपनियों के बीच लेनदेन, म्युचुअल फंड निवेश और अन्य संपत्तियों की खरीद में किया. बाद में इन संपत्तियों को बेचकर ऋणों की अदायगी अन्य पक्षों को की गई, जो मंजूरी के नियमों का उल्लंघन था.

बैंक ने 5 नवंबर 2024 को RCom को भेजे एक पत्र में लिखा था, "ऋण लेने और उसका उपयोग करने के बाद, आपकी कंपनी ने मंजूरी शर्तों का उल्लंघन किया और खाते को 9 मार्च 2017 को एनपीए (Non-Performing Asset) घोषित करना पड़ा."

हाईकोर्ट की फटकार और प्रक्रिया का पालन

फरवरी 2025 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने केनरा बैंक द्वारा RCom के खाते को फ्रॉड घोषित करने के आदेश पर स्थगन (stay) लगा दिया था. कोर्ट ने इस प्रक्रिया में बोरोअर को सुनवाई का मौका न देने पर आपत्ति जताई थी, जो कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मास्टर सर्कुलर और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार अनिवार्य है.

RCom का पक्ष: IBC के तहत संरक्षण

2018 में दिवालिया घोषित हुई RCom ने कोर्ट में दलील दी कि ऋण लेने की प्रक्रिया उसके इनसॉल्वेंसी शुरू होने से पहले की है, इसलिए उसे Insolvency and Bankruptcy Code (IBC) के तहत कानूनी कार्रवाई से छूट प्राप्त है. साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि इस तरह के फ्रॉड टैग का उसके चल रहे रेज़ॉल्यूशन प्रोसेस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

SBI ने भी लगाया था फ्रॉड का आरोप

केनरा बैंक से पहले, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भी RCom के ऋण खाते को फ्रॉड घोषित किया था. एसबीआई ने भी फंड डायवर्जन, सम्बद्ध पक्षों को ऋण, और विक्रय आय के दुरुपयोग जैसे आरोप लगाए थे.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CA Day 2026: "मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस का कोई शॉर्टकट नहीं है" : एस रवि

एस रवि ने कहा "आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पेशा ऑडिट, फॉरेंसिक ऑडिट, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान, एआई, जोखिम प्रबंधन, वैल्यूएशन और ड्यू डिलिजेंस समेत कई विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में अवसर प्रदान करता है."

7 hours ago

Fire-Boltt की स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Flipkart के साथ लॉन्च करेगा Made-in-India फोन

कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) के साथ साझेदारी में किफायती 4G और 5G स्मार्टफोन पेश करेगी, जिनकी बिक्री फ्लिपकार्ट और अन्य वितरण चैनलों के जरिए की जाएगी.

7 hours ago

GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़ पहुंचा

सरकारी आंकड़ों के अनुसार जून में ग्रॉस GST कलेक्शन बढ़कर 1.95 लाख करोड़ रुपये रहा. रिफंड समायोजित करने के बाद नेट GST कलेक्शन 11.2 प्रतिशत बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया.

9 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को लगा झटका, जून में PMI घटकर 54.2 पर पहुंचा

HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के अनुसार जून 2026 में PMI घटकर 54.2 पर आ गया, जबकि मई में यह 55 था. यह आंकड़ा शुरुआती अनुमान 54.5 से भी कम रहा.

10 hours ago

Komerz ने खरीदा ब्रिटेन का NOUGHTY, AI के दम पर ग्लोबल ब्यूटी मार्केट में एंट्री

करीब 6.4 मिलियन पाउंड मूल्य के इस अधिग्रहण में नकद और शेयर, दोनों शामिल हैं. यह Komerz द्वारा किए गए अधिग्रहणों की श्रृंखला का हिस्सा है, जिनका कुल मूल्य अब 50 मिलियन पाउंड से अधिक हो चुका है.

10 hours ago


बड़ी खबरें

CA Day 2026: "मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस का कोई शॉर्टकट नहीं है" : एस रवि

एस रवि ने कहा "आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पेशा ऑडिट, फॉरेंसिक ऑडिट, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान, एआई, जोखिम प्रबंधन, वैल्यूएशन और ड्यू डिलिजेंस समेत कई विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में अवसर प्रदान करता है."

7 hours ago

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

6 hours ago

सरकार पर बढ़ा वित्तीय दबाव, दो महीनों में राजकोषीय घाटा 1.62 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

राजस्व संग्रह में गिरावट और बढ़े सरकारी खर्च से बढ़ा घाटा. हालांकि पूंजीगत निवेश की रफ्तार बरकरार रही

12 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को लगा झटका, जून में PMI घटकर 54.2 पर पहुंचा

HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के अनुसार जून 2026 में PMI घटकर 54.2 पर आ गया, जबकि मई में यह 55 था. यह आंकड़ा शुरुआती अनुमान 54.5 से भी कम रहा.

10 hours ago

Think XQ ने कपिल शर्मा को बनाया Bespoke EXP का Co-Founder, लग्जरी बिजनेस को मिलेगी नई रफ्तार

कपिल शर्मा के पास मार्केटिंग, ग्राहक जुड़ाव और एक्सपीरियंशियल प्लेटफॉर्म्स में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

8 hours ago