होम / बिजनेस / मिडिल ईस्ट संकट के बीच एयरलाइंस सेक्टर को राहत, सरकार लाई 4,000 करोड़ का इमरजेंसी पैकेज

मिडिल ईस्ट संकट के बीच एयरलाइंस सेक्टर को राहत, सरकार लाई 4,000 करोड़ का इमरजेंसी पैकेज

सरकार के इस विशेष पैकेज के तहत एयरलाइंस कंपनियों को लोन पर गारंटी दी जाएगी. हर एयरलाइन को अधिकतम 1,000 करोड़ रुपये तक के लोन पर सरकारी गारंटी मिल सकेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

बढ़ती लागत, मिडिल ईस्ट संकट और कैश की तंगी से जूझ रही भारतीय एयरलाइंस कंपनियों को बड़ी राहत मिली है. सरकार ने करीब 4,000 करोड़ रुपये का इमरजेंसी लोन पैकेज पेश किया है, जिसका मकसद ऑपरेशनल दबाव झेल रही कंपनियों को सहारा देना है. इस स्कीम से खासतौर पर स्पाइसजेट (SpiceJet) जैसी वित्तीय संकट से जूझ रही एयरलाइन को राहत मिलने की उम्मीद है.

क्या है सरकार की योजना
सरकार के इस विशेष पैकेज के तहत एयरलाइंस कंपनियों को लोन पर गारंटी दी जाएगी. हर एयरलाइन को अधिकतम 1,000 करोड़ रुपये तक के लोन पर सरकारी गारंटी मिल सकेगी. इसके अलावा कंपनियां 500 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त कर्ज भी ले सकती हैं, लेकिन इसके लिए उतनी ही राशि प्रमोटर्स को खुद निवेश करनी होगी.

यह योजना वित्त मंत्रालय की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसमें सरकार गारंटी के जरिए विभिन्न सेक्टरों को वित्तीय सहारा दे रही है. हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि लोन देने से पहले बैंक अपनी पूरी जांच-पड़ताल करेंगे.

SpiceJet को सबसे ज्यादा फायदा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पैकेज से सबसे ज्यादा फायदा SpiceJet को मिलने की संभावना है, जो लंबे समय से नकदी संकट का सामना कर रही है. कंपनी को सैलरी देने में देरी, कर्मचारियों को बिना वेतन छुट्टी पर भेजने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा एयरलाइन के करीब 37 विमान फिलहाल ग्राउंडेड हैं, जिनकी वजह लीज पेमेंट और स्पेयर पार्ट्स की कमी बताई जा रही है.

मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ा दबाव
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का सीधा असर भारतीय एयरलाइंस पर पड़ा है. जेट फ्यूल की कीमतों में तेजी आई है, वहीं कई रूट्स पर उड़ानों में कटौती करनी पड़ी है. दुबई जैसे बड़े हवाई अड्डों पर सीमित उड़ानों की अनुमति ने भी कंपनियों की कमाई पर असर डाला है, क्योंकि खाड़ी देशों की फ्लाइट्स एयरलाइंस के लिए अहम रेवेन्यू सोर्स होती हैं. हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच अस्थायी युद्धविराम की खबरें आई हैं, लेकिन उड़ानों के पूरी तरह सामान्य होने को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है.

पहले से दबाव में था सेक्टर
भारतीय एविएशन सेक्टर पहले से ही चुनौतियों से घिरा हुआ है. पिछले कुछ वर्षों में Jet Airways और Go First जैसी एयरलाइंस के बंद होने के बाद बैंक भी इस सेक्टर को कर्ज देने में सतर्क हो गए हैं. ऐसे में सरकार का यह इमरजेंसी लोन पैकेज एयरलाइंस कंपनियों को तात्कालिक राहत देने के साथ-साथ सेक्टर में स्थिरता लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

19 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

22 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

19 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago