होम / बिजनेस / होर्मुज संकट के बीच भारत को राहत, कई टैंकर सुरक्षित निकले; 17 जहाज अब भी फंसे

होर्मुज संकट के बीच भारत को राहत, कई टैंकर सुरक्षित निकले; 17 जहाज अब भी फंसे

मौजूदा समय में खाड़ी क्षेत्र में 15 से अधिक भारतीय झंडे वाले जहाज मौजूद हैं, जिन पर करीब 485 भारतीय नाविक सवार हैं. लगातार जारी संघर्ष के चलते इन जहाजों की सुरक्षित वापसी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

मध्य पूर्व में जारी तनाव और तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है. रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज (Strait of Hormuz) से कई भारतीय टैंकर सुरक्षित निकलने में सफल रहे हैं, जिससे देश की ऊर्जा आपूर्ति को बड़ी मजबूती मिली है. हालांकि, अब भी करीब 17 भारतीय जहाज इस क्षेत्र में फंसे हुए हैं. होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का एक प्रमुख मार्ग है, जहां से दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस का व्यापार होता है. हालिया संघर्ष के चलते इस मार्ग पर जोखिम बढ़ गया है, जिससे वैश्विक बाजार में चिंता का माहौल बना हुआ है.

भारतीय टैंकरों की सुरक्षित आवाजाही
तनाव के बावजूद भारत ने अपने जहाजों को चरणबद्ध तरीके से सुरक्षित निकालने में सफलता हासिल की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक कम से कम आठ भारतीय जहाज इस संवेदनशील मार्ग को पार कर चुके हैं. 3 अप्रैल को LPG टैंकर ‘ग्रीन सानवी’ भी सफलतापूर्वक इस मार्ग से निकलकर भारत की ओर रवाना हो चुका है. इसके अलावा ‘ग्रीन आशा’ और ‘जग विक्रम’ जैसे जहाजों के भी जल्द पहुंचने की उम्मीद है. बता दें, LPG टैंकर ‘ग्रीन सान्वी’ से भारत करीब 44,000 टन एलपीजी पहुंचा है. यह टैंकर MOL India का है और इसकी क्षमता लगभग 50,000 टन है.

किन जहाजों ने पार किया रास्ता
अब तक होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय जहाजों में शिवालिक, नंदा देवी, जग लाड़की, पाइन गैस, जग वसंत, बीडब्ल्यू टायर, बीडब्ल्यू एल्म और ग्रीन सानवी शामिल हैं. इन जहाजों की सुरक्षित आवाजाही ने भारत की ऊर्जा सप्लाई को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. 

अब भी 17 जहाज और सैकड़ों नाविक फंसे
मौजूदा समय में खाड़ी क्षेत्र में करीब 17 भारतीय झंडे वाले जहाज मौजूद हैं, जिन पर करीब 485 भारतीय नाविक सवार हैं. लगातार जारी संघर्ष के चलते इन जहाजों की सुरक्षित वापसी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.

ईरान का नियंत्रण और नई पाबंदियां
ईरान ने इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर कड़ा नियंत्रण बनाए रखा है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने दावा किया है कि यह जलमार्ग उसके पूर्ण नियंत्रण में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान नई व्यवस्था के तहत जहाजों पर टोल लगाने और कुछ देशों के जहाजों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है. खासतौर पर अमेरिका और इज़रायल से जुड़े जहाजों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं दी जा सकती.

भारत उन देशों में शामिल है, जिन्हें “मित्र देश” मानते हुए इस मार्ग से गुजरने की अनुमति दी जा रही है. इससे भारत की ऊर्जा आपूर्ति फिलहाल स्थिर बनी हुई है और ईंधन संकट का खतरा टला हुआ है. साथ ही, भारतीय नौसेना पहले से ही ओमान की खाड़ी और अरब सागर में तैनात है, ताकि समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago