✕

होम / बिजनेस / अब Ice Cream बनाने वालीं कंपनियों का स्वाद बिगाड़ेगी Reliance, अंबानी ने बनाया ये प्लान

अब Ice Cream बनाने वालीं कंपनियों का स्वाद बिगाड़ेगी Reliance, अंबानी ने बनाया ये प्लान

आइसक्रीम का बाजार लगातार बढ़ता जा रहा है. गर्मी बढ़ने के साथ आइसक्रीम की बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गर्मी के मौसम में आइसक्रीम खरीदने वालों की संख्या बढ़ जाती है. जिस तेजी से गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है, इस संख्या के आने वाले समय में और बढ़ने की पूरी संभावना है. यानी आइसक्रीम का बाजार भी मौजूदा स्थिति की तुलना में बड़ा हो जाएगा. जाहिर है, ऐसे में आइसक्रीम बनाने वाली कंपनियों की जेब भी भारी होगी, मतलब उनका मुनाफा बढ़ेगा. यही वजह है कि अब मुकेश अंबानी भी इस सेक्टर में हाथ आजमाना चाहते हैं. 

Price War प्रमुख रणनीति
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आइसक्रीम मार्केट में तहलका मचाने की तैयारी में लगे हुए हैं. 'तहलका' इसलिए कहा जा सकता है, क्योंकि रिलायंस बेहद आक्रामक तरीके से कारोबार करती है. प्राइज वॉर उसकी प्रमुख रणनीतियों में से एक है. पहले Jio के जरिए टेलीकॉम सेक्टर में प्राइज वॉर छेड़ी, हाल ही में सस्ते में Campa लॉन्च करके सॉफ्टड्रिंक बाजार में उथल-पुथल मचाई. लिहाजा, उसके आइसक्रीम सेक्टर में उतरने से यहां भी कीमतों को लेकर जंग छिड़ सकती है. दूसरे शब्दों में कहें तो रिलायंस मार्केट में पहले से स्थापित आइसक्रीम कंपनियों का स्वाद बिगाड़ने आ रही है. इसका सबसे आइसक्रीम के शौकीनों को भी मिलेगा.        

'इंडिपेंडेंस' के साथ होगी एंट्री
रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रिलायंस रिटेल वेंचर्स (Reliance Retail Ventures) की FMCG कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स इंडिपेंडेंस (Independence) ब्रैंड के साथ आइसक्रीम के बाजार में एंट्री मार सकती है. कंपनी ने पिछले साल गुजरात में यह ब्रैंड लॉन्च किया था. रिलायंस आइसक्रीम बनाने के काम को आउटसोर्स करेगी और इसके लिए गुजरात की एक कंपनी से उसकी बातचीत चल रही है. जानकार मानते हैं कि रिलायंस की एंट्री से पहले से स्थापित आइसक्रीम बनाने वाली कंपनियों के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है. क्योंकि नए प्लेयर की एंट्री से प्रस्तिपर्धा बढ़ेगी, ऐसे में मुनाफा भी प्रभावित हो सकता है.

जल्द हो सकती है लॉन्च
रिलायंस मुनाफे वाली इस इंडस्ट्री में उतरने के लिए बेकरार है और माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में कंपनी अपनी आइसक्रीम लॉन्च कर सकती है. कंपनी के पास एक मजबूत नेटवर्क है, लिहाजा उसे डिस्ट्रीब्यूटर्स खोजने की जरूरत नहीं है. वह अपने डेडिकेटेड ग्रोसरी रिटेल आउटलेट्स के जरिए आइसक्रीम बेच सकती है. बता दें कि रिलायंस इंडिपेंडेंस ब्रैंड के तहत खाने का तेल, दाल, अनाज और पैकेज्ड फूड बेचती है. वैसे, कंपनी के आधिकारिक तौर पर आइसक्रीम सेक्टर में उतरने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है.

इतना बड़ा है बाजार
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का आइसक्रीम मार्केट करीब 20,000 करोड़ रुपए है और इसमें ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर की हिस्सेदारी 50 फीसदी है. जिस रफ्तार से गर्मी बढ़ रही है, उसे देखते हुए अगले 5 सालों में आइसक्रीम मार्केट के दोगुनी रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद है. खास बात ये है कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी आइसक्रीम की डिमांड बढ़ रही है. यही वजह है कि मुकेश अंबानी को इस मार्केट में संभावनाएं नजर आ रही हैं. टॉप आइसक्रीम ब्रैंड्स  की बात करें, तो इसमें Amul, Vadilal, Kwality Walls, Mother Dairy, Cream Bell, Cream and Fudge, Havmor, Baskin Robbins,  Nirulas Ice Cream और Top N Town शामिल हैं. यानी मुकेश अंबानी को इन सबसे मुकाबला करना होगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से लेकर कारोबार और राजनीति तक बनाई थी खास पहचान

नोएडा में 83 वर्षीय आर. के. सिन्हा ने ली अंतिम सांस, SIS ग्रुप की स्थापना कर भारत में निजी सुरक्षा उद्योग को नई पहचान दी; जनसंघ के दौर से भाजपा से जुड़े रहे

9 hours ago

छह महीने में राजकोषीय घाटा 25.4% बढ़कर 7.15 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, सालाना लक्ष्य का 42.1% हुआ पूरा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान राजकोषीय घाटा पूरे वित्त वर्ष के लिए तय लक्ष्य का 42.1 प्रतिशत रहा. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.7 लाख करोड़ रुपये था.

13 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.35% रह सकती है GDP ग्रोथ, औद्योगिक उत्पादन और निर्यात में भी तेजी

अक्टूबर 2026 की मासिक आर्थिक समीक्षा के अनुसार, पहली तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही थी.

15 hours ago

राहुल गांधी ने IDBI बैंक की बिक्री पर उठाए सवाल, सीतारमण बोलीं- 25 हजार करोड़ रुपये डालकर बैंक को उबारा

राहुल गांधी ने सार्वजनिक बैंक को फेयरफैक्स को बेचने के फैसले पर उठाए सवाल, सीतारमण ने UPA सरकार पर लगाए राजनीतिक दबाव में कर्ज बांटने के आरोप; कहा- 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी डालकर IDBI को संकट से निकाला

16 hours ago

IDBI बिक्री: बिजनेसवर्ल्ड की खबर में दिए गए नोट का वित्त मंत्रालय ने खंडन नहीं किया

DIPAM की देर रात आई सफाई में घटनाओं के क्रम, निजी बैंकों को तुलनात्मक सूची से हटाने या फेयरफैक्स की अंतिम चेतावनी को खारिज नहीं किया गया. इसके बजाय सरकार ने एक नया आंकड़ा 627 करोड़ रुपये सामने रखा और पुष्टि की कि सौदे के अपने सलाहकार ने ही बैंक का मूल्यांकन किया था.

17 hours ago


बड़ी खबरें

छह महीने में राजकोषीय घाटा 25.4% बढ़कर 7.15 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, सालाना लक्ष्य का 42.1% हुआ पूरा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान राजकोषीय घाटा पूरे वित्त वर्ष के लिए तय लक्ष्य का 42.1 प्रतिशत रहा. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.7 लाख करोड़ रुपये था.

13 hours ago

पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से लेकर कारोबार और राजनीति तक बनाई थी खास पहचान

नोएडा में 83 वर्षीय आर. के. सिन्हा ने ली अंतिम सांस, SIS ग्रुप की स्थापना कर भारत में निजी सुरक्षा उद्योग को नई पहचान दी; जनसंघ के दौर से भाजपा से जुड़े रहे

9 hours ago

राहुल गांधी ने IDBI बैंक की बिक्री पर उठाए सवाल, सीतारमण बोलीं- 25 हजार करोड़ रुपये डालकर बैंक को उबारा

राहुल गांधी ने सार्वजनिक बैंक को फेयरफैक्स को बेचने के फैसले पर उठाए सवाल, सीतारमण ने UPA सरकार पर लगाए राजनीतिक दबाव में कर्ज बांटने के आरोप; कहा- 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी डालकर IDBI को संकट से निकाला

16 hours ago

‘सरस गीता’ - जीवन की उलझनों का समाधान और कर्म की राह दिखाता दर्शन

गीता का संदेश अंततः मनुष्य को जीवन से भागने के बजाय उसका सामना करने, अपने कर्तव्य को पहचानने और विवेक के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. ‘सरस गीता’ इसी संदेश को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की एक कोशिश है.

13 hours ago

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

14 hours ago