होम / बिजनेस / Meesho को टक्कर देने आ रहा है Ajio Street, रिलायंस ने तैयार किया पूरा प्लान

Meesho को टक्कर देने आ रहा है Ajio Street, रिलायंस ने तैयार किया पूरा प्लान

ई-कॉमर्स कारोबार में दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए मुकेश अंबानी की रिलायंस ने एक प्लान तैयार किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ई-कॉमर्स कारोबार में एक बड़ा दांव खेलने जा रहे हैं. उनकी योजना देश के सबसे बड़े Reselling App माने जाने वाले Meesho को कड़ी टक्कर देने की है. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि रिलायंस अपने ऑनलाइन फैशन रिटेल प्रोडक्ट प्लेटफॉर्म Ajio के 'लो प्राइज फैशन' आइटम के लिए मीशो जैसा प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है, जिसे Ajio Street नाम दिया गया है. 

15 दिन में पेमेंट सेटलमेंट
Ajio Street पर जीरो कमीशन देकर लोग अपने प्रोडक्ट बेच सकेंगे. रिपोर्ट के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म पर सामान बेचने वालों के पेमेंट का सेटलमेंट 15 दिनों के अंदर किया जाएगा. रिलायंस को उम्मीद है कि 'जीरो कमीशन' के चलते Ajio Street जल्द ही अपनी पहचान बना लेगा. बता दें कि मीशो ने अपने इस मॉडल की वजह से काफी लोकप्रियता हासिल की है और ग्रामीण इलाकों में भी Meesho के ग्राहक लगातार बढ़ रहे हैं.

Meesho में इनका निवेश
फिलहाल, Ajio फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाली मिंत्रा, Amazon Fashion और टाटा क्लिक से मुकाबला कर रहा है. अब मुकेश अंबानी Ajio को पहले से ज्यादा मजबूत और व्यापक ब्रैंड के तौर पर विकसित करना चाहते हैं. इसलिए Meesho जैसा प्लेटफॉर्म Ajio Street तैयार किया जा रहा है. Meesho में सॉफ्टबैंक और फिडेलिटी का निवेश है. इस ऐप पर लो कॉस्ट long-tail फैशन और एक्सेसरीज प्रोडक्ट मिलते हैं. 2015 में Vidit Aatrey और Sanjeev Barnwal ने मीशो की स्थापना की थी. बता दें कि long-tail आइटम बाजार में लंबे समय तक बने रहते हैं और ऑफ-मार्केट चैनलों के माध्यम से बेचे जाते हैं. इन सामानों की वितरण और उत्पादन लागत कम है, फिर भी बिक्री के लिए आसानी से उपलब्ध रहते हैं.

ऐसे मिलेगा रिलायंस को फायदा
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रिलायंस Ajio Street को Ajio प्लेटफॉर्म और ऐप से अलग एक स्वतंत्र इकाई बनाने पर काम कर रही है. Ajio Street पर अपेक्षाकृत सस्ते प्रोडक्ट उपलब्ध होंगे जो छोटे शहरों के ग्राहकों को आकर्षित करने का काम करेंगे. कंपनी को उम्मीद है कि जीरो कमीशन मॉडल से इसके यूजर बेस को बढ़ाने में मदद मिलेगी. Meesho जैसे 'जीरो कमीशन' मॉडल वाले प्लेटफॉर्म में विक्रेता को कोई कमीशन नहीं देना होता. आमतौर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस तरह के मामलों में Adv या फुलफिलमेंट सर्विस के जरिए कमाई करते हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रिलायंस का यह कदम Branded Fashion Goods Market में उसकी दमदार उपस्थिति दर्ज करा सकता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

8 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

8 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

10 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

11 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

11 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

8 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

8 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

10 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

13 hours ago