✕

होम / बिजनेस / जियो–फेसबुक डील सूचना छुपाने पर रिलायंस को बड़ा झटका, SC ने जुर्माना चुनौती देने की अर्जी खारिज की

जियो–फेसबुक डील सूचना छुपाने पर रिलायंस को बड़ा झटका, SC ने जुर्माना चुनौती देने की अर्जी खारिज की

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद यह साफ है कि बाजार नियामक सेबी कॉर्पोरेट गवर्नेंस और पारदर्शिता को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है. यह मामला अन्य कंपनियों के लिए भी चेतावनी है कि नियमों के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को जियो–फेसबुक सौदे से जुड़ी जानकारी समय पर सार्वजनिक न करने के मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने सेबी द्वारा लगाए गए ₹30 लाख के जुर्माने पर रोक लगाने से इनकार करते हुए रिलायंस और उसके दो वरिष्ठ अधिकारियों की अपील को खारिज कर दिया. इससे पहले एसएटी भी यह जुर्माना बरकरार रख चुका था. आइए जानते हैं आखिर ये पूरा मामला क्या है?

सुप्रीम कोर्ट ने रिलायंस की याचिका ठुकराई

मंगलवार को उच्चतम न्यायालय ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) और उसके दो अधिकारियों सावित्री पारेख और के. सेथुरमन की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (SAT) के फैसले को चुनौती दी थी. SAT ने बाजार नियामक सेबी द्वारा लगाए गए 30 लाख रुपये के जुर्माने को सही ठहराया था. अदालत ने स्पष्ट कहा कि SAT के निर्णय में न तो कोई कानूनी त्रुटि है और न ही हस्तक्षेप की आवश्यकता. इस तरह सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला सेबी के निष्कर्षों की भी पुष्टि करता है.

क्या था मामला?

सेबी ने आरोप लगाया था कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जियो–फेसबुक निवेश सौदे से जुड़ी अप्रकाशित मूल्य-संवेदनशील जानकारी (UPSI) को समय पर शेयर बाजार के साथ साझा नहीं किया. जानकारी पहले मीडिया रिपोर्टों के जरिए सार्वजनिक हुई थी, जबकि नियमों के मुताबिक कंपनी को ऐसी जानकारी तुरंत एक्सचेंज को देनी चाहिए. जून 2022 में सेबी के निर्णायक अधिकारी ने जांच के बाद पाया कि यह ‘इनसाइडर ट्रेडिंग रेगुलेशंस’ (PIT) के सिद्धांतों का उल्लंघन है. इसके बाद RIL और दोनों अधिकारियों पर कुल ₹30 लाख का संयुक्त जुर्माना लगाया गया.

SAT ने भी जुर्माना माना था सही

2 मई 2025 को SAT ने सेबी के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा था कि रिलायंस द्वारा UPSI का समय पर खुलासा न करना नियमों का उल्लंघन है. इसी फैसले को रिलायंस ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसे अब खारिज कर दिया गया है.

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि SAT के फैसले में हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं है. कोर्ट ने माना कि सेबी का निष्कर्ष तार्किक और नियमन के अनुरूप है, इसलिए जुर्माना यथावत रहेगा.

इस फैसले के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए कानूनी रास्ते लगभग बंद हो गए हैं. सेबी द्वारा लगाया गया ₹30 लाख का जुर्माना लागू रहेगा और कंपनी को PIT विनियमों के पालन को और मजबूत करना होगा. यह निर्णय भारतीय कॉर्पोरेट जगत के लिए भी संकेत है कि मूल्य-संवेदनशील जानकारी छुपाने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

22 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

1 day ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

1 day ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

3 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 hour ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

3 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.

3 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

5 hours ago