होम / बिजनेस / Mukesh Ambani ने बनाया है ऐसा प्लान, टेंशन में आ जाएंगे V-Mart Retail वाले Lalit Agarwal

Mukesh Ambani ने बनाया है ऐसा प्लान, टेंशन में आ जाएंगे V-Mart Retail वाले Lalit Agarwal

एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी अपने कारोबार को फैलाने में लगे हैं और इसी कड़ी में उन्होंने एक जबरदस्त प्लान बनाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) बिजनेस का दायरा फैलाने में लगे हैं. पिछले कुछ समय में जहां उन्होंने कई विदेशी कंपनियों से हाथ मिलाया है. वहीं, घरेलू स्तर पर भी कुछ बड़ी डील की हैं. अब अंबानी एक नए और बिल्कुल घांसू प्लान के साथ सामने आए हैं. वह ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में बड़ा दांव खेलने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल छोटे शहरों और कस्बों में Fashion World by Trends बैनर के तले 500 वैल्यू अपैरल्स रिटेल स्टोर खोलने वाली है. 

पूरी तरह से अलग होंगे स्टोर्स
देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी Reliance Retail ने फ्रेंजाइजी मॉडल से विस्तार का खाका तैयार किया है. ऐसे में उसका सीधा मुकाबला V-Mart रिटेल जैसी कंपनियों से होगा. अभी रिलायंस ने सिलिगुड़ी, धुले और औरंगाबाद जैसे शहरों में 5 Fashion World by Trends स्टोर खोले हैं. वैसे, रिलायंस ने छोटे शहरों में करीब 2600 ट्रेंड्स स्टोर्स खोले हैं, लेकिन फैशन वर्ल्ड बाई ट्रेंड्स स्टोर इनसे पूरी तरह अलग होंगे. रिलायंस की योजना इस महीने 20 और अगले साल 100 से अधिक ऐसे स्टोर खोले जाएंगे. इसके बाद स्टोर्स की संख्या को बढ़ाकर 500 किया जाएगा.

ऐसी जगहों पर खुलेंगे स्टोर्स
Fashion World by Trends स्टोर ऐसे शहरों में खोले जाएंगे, जहां ट्रेंड्स के स्टोर नहीं हैं. कुछ शहरों में एक से ज्यादा स्टोर भी खोले जा सकते हैं. बता दें कि रिलायंस रिटेल देश की सबसे बड़ी अपैरल्स रिटेलर है. कंपनी के पोर्टफोलियो में कई ब्रैंड हैं और उसके 4000 से अधिक स्टोर हैं. रिलायंस रिटेल ने हाल में 50 से ज्यादा एक्सक्लूसिव अपैरल ब्रैंड लॉन्च किए हैं, जिन्हें B2B चैनल के जरिए बेचा जाएगा. गौरतलब है कि रिलायंस रिटेल Reliance Industries की सब्सिडियरी कंपनी है, जिसकी डायरेक्टर ईशा अंबानी (Isha Ambani) है. ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म केकेआर (KKR) ने सितंबर में रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में 2,069.50 करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान किया था. 

V-Mart Retail के बारे में
वहीं, V-Mart Retail की बात करें, तो यह एक कम्पलीट फैमिली फैशन स्टोर कंपनी है. कंपनी के 26 राज्यों के 235 शहरों में 368 स्टोर्स हैं, जहां पूरे परिवार के लिए कुछ न कुछ मिलता है. कंपनी 'Price Less Fashion' के सिद्धांत के साथ काम करती है. कंपनी की शुरुआत Varin Commercial Private Limited के तौर पर पश्चिम बंगाल में हुई थी. Lalit Agarwal ने 2002 इसकी नींव रखी थी. 2003 में कंपनी ने अपना पहला स्टोर अहमदाबाद में खोला. इसके बाद 2004 में दिल्ली में स्टोर खुला और फिर ये सिलसिला चलता गया. 2006 में कंपनी का नाम बदलकर V-Mart Retail Private Limited रख लिया गया. अब अंबानी की योजना जानने के बाद ललित अग्रवाल की चिंता बढ़ना लाजमी है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

2 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

3 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

4 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

6 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

7 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

3 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.