होम / बिजनेस / FMCG सेक्टर में उतरेगी रिलायंस रिटेल, जानिए ईशा अंबानी ने क्या-क्या घोषणाएं की?

FMCG सेक्टर में उतरेगी रिलायंस रिटेल, जानिए ईशा अंबानी ने क्या-क्या घोषणाएं की?

इस बात की घोषणा रिलायंस की सालाना एजीएम में खुद ईशा अंबानी ने की है. इसके अलावा रिलायंस अपने जियोमार्ट को व्हाट्सऐप पर भी लॉन्च करने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहयोगी ईकाई रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड  जल्द ही देश के एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) मार्केट में पर्दापण करेगी. इस बात की घोषणा रिलायंस की सालाना एजीएम में खुद ईशा अंबानी ने की है. इसके अलावा रिलायंस अपने जियोमार्ट को व्हाट्सऐप पर भी लॉन्च करने जा रही है, जिसके लिए कंपनी ने मेटा के साथ हाथ मिलाया है. कंपनी के इस कदम से अब देश के बड़े एफएमसीजी मार्केट में रिलायंस भी हिंदुस्तान लीवर और आईटीसी जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है. 

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 45वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि इस साल रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने तेजी से बढ़ते उपभोक्ता वस्तुओं का कारोबार शुरू करेगी. रिलायंस अपने एफएमसीजी व्यवसाय को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसका एकमात्र उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले, किफायती उत्पादों को विकसित करना और वितरित करना है. ये उत्पाद हर भारतीय की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे. ईशा ने कहा, "हम जल्द ही पूरे भारत में आदिवासियों और अन्य गरीब समुदायों द्वारा उत्पादित गुणवत्ता वाले सामानों को बेचना शुरू करेंगे." 
 
इन कंपनियों की है भारतीय बाजार पर पकड़
वर्तमान में हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, आईटीसी , ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और डाबर इंडिया भारत में कुछ शीर्ष भारतीय एमसीजी कंपनियां हैं. इनको फिलहाल बाबा रामदेव, श्री श्री रविशंकर की कंपनियों से टक्कर मिल रही है. आरआरवीएल भारत में सबसे बड़ा और सबसे अधिक लाभदायक रिटेलर है.  

इसे डेलॉइट के ग्लोबल पॉवर्स ऑफ रिटेलिंग 2022 इंडेक्स में दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते खुदरा विक्रेताओं में भी सूचीबद्ध किया गया है. शीर्ष वैश्विक खुदरा विक्रेताओं की सूची में 56वें ​​स्थान पर, यह शीर्ष 100 में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय खुदरा विक्रेता है.

जियोमार्ट के लिए व्हाट्सऐप से मिलाया हाथ

प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा और जियो प्लेटफॉर्म्स ने जियोमार्ट को व्हॉट्सऐप पर शुरू करने के लिए हाथ मिलाया है. इस साझेदारी से रिलायंस रिटेल के ग्राहक व्हॉट्सऐप पर किराना सामान का ऑर्डर कर सकेंगे. व्हॉट्सऐप पर जियोमार्ट ऑनलाइन खरीदारी करने वालों को जियोमार्ट की किराने की सूची से जोड़ेगा. ग्राहक इस सूची से वस्तुओं को ‘कार्ट’ में डालकर भुगतान कर सामान खरीद सकते हैं.

VIDEO; IRCTC नहीं बेचेगी यात्री डेटा, मॉनेटाइजेशन स्कीम ली वापस

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

6 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

6 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

7 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

8 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

10 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

7 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

6 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

8 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

7 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

12 hours ago