✕

होम / बिजनेस / अपनी इस डील को लेकर CCI के दरवाजे पर पहुंची Reliance, बनेगी मनोरंजन की सबसे बड़ी कंपनी

अपनी इस डील को लेकर CCI के दरवाजे पर पहुंची Reliance, बनेगी मनोरंजन की सबसे बड़ी कंपनी

अगर ये डील हो जाती है तो दोनों के वेंचर से बनने वाली कंपनी देश की सबसे बड़ी मनोरंजन कंपनी होगी जिसके पास 100 से ज्‍यादा चैनल और 2 ओटीटी प्‍लेटफॉर्म होंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने अपनी कंपनी Viacom 18 और स्‍टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मर्जर को लेकर सीसीआई(भारत के प्रतिस्‍पर्धा आयोग) से अप्रूवल मांगा है. इस डील का मकसद मनोरंजन की दुनिया में काम कर रही कई कंपनियों को साथ लाने की है. स्‍टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का मालिकाना हक वॉल्‍ट डिज्‍नी के पास है. इस डील की कीमत 8.5 बिलियन डॉलर है. इसे भारत की मनोरंजन दुनिया के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. 

CCI को दिया गया मर्जर का आवेदन 
सीसीआई को इस संबंध में दिया गया आवेदन कहता है कि मौजूदा समय में स्‍टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, टीडब्‍ल्‍यूडीसी (द वॉल्‍ट डिज्‍नी कंपनी) की पूर्ण स्‍वामित्‍व वाली कंपनी है वो इस डील के बाद रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड, वॉयाकाम 18 और टीडब्‍ल्‍यूडीसी की ज्‍वॉइंट वेंचर कंपनी बन जाएगी. रिलायंस की ओर से ये भी कहा गया है कि इस डील से देश में किसी भी इंडस्‍ट्री के लिए प्रतिस्‍पर्धाओं के अवसर को कोई नुकसान नहीं होगा. हालांकि कंपनी ने सीसीआई के असेसमेंट को सुविधाजनक बनाते हुए कई क्षेत्रों की जानकारी दी है जहां हॉरिजोंटल ओवरलैप मौजूद हैं. इनमें ऑडियो लाइसेंसिंग, विजुअल कंटेट राइट, ब्रॉडकास्‍ट टीवी चैनल का डिस्‍ट्रीब्‍यूसन, ऑडियो विजुअल कंटेट का प्रावधान और एडवरटाइजिंग स्‍पेस की भारत में सप्‍लाई जैसे विषय शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: IT विभाग ने नोटिफाई किया CII, जानते हैं इसका क्‍या होता है इसका आप पर असर

किन किन क्षेत्रों में काम करती हैं दोनों कंपनियां
रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की वायाकॉम 18 और स्‍टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कई क्षेत्रों में काम करते हैं. इनमें वॉयाकाम 18 टेलीविजन ब्रॉडकास्‍टिंग ऑफ चैनल, ओटीटी प्‍लेटफॉर्म का ऑपरेशन और प्रोडक्‍शन ऑफ मोसन पिक्‍चर में शामिल है. वहीं स्‍टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भी कई तरह की मीडिया एक्टिविटी में शामिल है. इसमें टीवी ब्रॉडकास्टिंग, मोसन पिक्‍चर और ओटीटी प्‍लेटफॉर्म का ऑपरेशन का संचालन करती है. स्‍टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अमेरिका की वॉल्‍ट डिज्‍नी कंपनी द्वारा पूर्ण रूप से मालिकाना हक वाली कंपनी है. 

इस साल फरवरी में हुई है दोनो कंपनियों की डील 
दोनों कंपनियों की डील इस साल फरवरी में हुई है. दोनों कंपनियों ने अपने इंडिया ऑपरेशन को मर्ज करने के लिए डील साइन की है, ये डील 700000 हजार करोड़ रुपये या 8.5 बिलियन डॉलर की है. अगर ये डील पूरी तरह से सफल हो जाती है तो ये पूरे भारत में मनोरंजन की दुनिया में सबसे बड़ी फर्म बन जाएगी जिसके पास कई भाषाओं में 100 चैनल, दो लीडिंग ओटीटी चैनल, होंगे जिसका व्‍यूवर बेस 750 मिलियन होगा. इस पूरे ज्‍वॉइंट वेंचर को नीता अंबानी हेड करेंगी. जबकि उदय शंकर इसके वाइस चेयरमैन होंगे. इस डील के बाद रिलायंस के पास 63.16 प्रतिशत हिस्‍सेदारी होगी जबकि स्‍टार इंडिया के पास 36.84 प्रतिशत हिस्‍सेदारी होगी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

7 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

10 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

11 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

11 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

7 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.