✕

होम / बिजनेस / Reliance ने लॉन्च की स्पोर्ट्स ड्रिंक Spinner, मजेदार फ्लेवर्स में उपलब्ध, कीमत सिर्फ ₹10

Reliance ने लॉन्च की स्पोर्ट्स ड्रिंक Spinner, मजेदार फ्लेवर्स में उपलब्ध, कीमत सिर्फ ₹10

गर्मी के मौसम में जब हर कोई ठंडे और एनर्जेटिक ड्रिंक्स की तलाश में होता है, रिलायंस ने मार्केट में अपना स्पोर्ट्स ड्रिंक उतारा है जो बड़ी कंपनियों के लिए खतरे की घंटी बजा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने सोमवार को अपने नए स्पोर्ट्स ड्रिंक ‘Spinner’ को भारतीय बाजार में लॉन्च किया. दिग्गज क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन इस ड्रिंक के सह-निर्माता है. खास बात यह है कि इस ड्रिंक की कीमत महज 10 रुपये रखी गई है. कंपनी के मुताबिक, Spinner अगले तीन वर्षों में भारत में 1 अरब डॉलर तक का स्पोर्ट्स बेवरेज मार्केट तैयार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा.

Spinner स्पोर्ट्स ड्रिंक को देशभर में लोकप्रिय बनाने के लिए आईपीएल की प्रमुख टीमें – लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के साथ साझेदारी की गई है. इन टीमों के सहयोग से RCPL उपभोक्ताओं के बीच उत्पाद की जागरूकता बढ़ाने और ब्रांड की पहुंच को मजबूत करने का प्रयास करेगा.

तीन फ्लेवर में उपलब्ध होगा Spinner

Spinner को उपभोक्ताओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए तीन अलग-अलग फ्लेवर – नींबू (Lemon), संतरा (Orange) और नाइट्रो ब्लू (Nitro Blue) में पेश किया गया है. ‘स्पिनर’ के सह-निर्माता और क्रिकेट के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन ने कहा, “मैं इस रोमांचक पहल का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं. एक खिलाड़ी के रूप में मैं जानता हूं कि हाइड्रेशन कितना जरूरी है खासकर खेलते समय या सफर के दौरान. Spinner हर भारतीय को सक्रिय और हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद करेगा.”

इस लॉन्च की टाइमिंग काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि देश के कई हिस्सों, खासकर उत्तरी भारत में तापमान सामान्य से 6-8 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है. ऐसे में बाजार में कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम, एयर कंडीशनर और कूलिंग टैल्क जैसे प्रोडक्ट की मांग तेजी से बढ़ रही है. रिलायंस ने इस बढ़ती मांग का फायदा उठाने के लिए अपने नए स्पोर्ट्स ड्रिंक को लॉन्च किया है.

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का मुथैया मुरलीधरन की कंपनी Muttiah Beverages के साथ एक मौजूदा अनुबंध पैकेजिंग साझेदारी है, जिसके तहत Campa ब्रांड के कैन प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं. अब Spinner स्पोर्ट्स ड्रिंक को भी मुरलीधरन की कंपनी के मैसूर स्थित संयंत्र में तैयार किया जा रहा है.

स्पोर्ट्स बेवरेज मार्केट में Coca-Cola और PepsiCo को मिलेगी कड़ी टक्कर

Spinner की लॉन्चिंग से भारतीय स्पोर्ट्स ड्रिंक बाजार में Coca-Cola और PepsiCo को कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है. Coca-Cola ने तीन साल पहले अपने घरेलू ब्रांड Limca Sportz के जरिए इस सेगमेंट में कदम रखा था और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को ब्रांड एंबेसडर बनाया था. वहीं, PepsiCo का Gatorade स्पोर्ट्स ड्रिंक 500ml बोतल के लिए 50 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है.

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने 2022 में Campa Cola ब्रांड का अधिग्रहण किया था और 2023-24 में इसे दोबारा लॉन्च किया. सिर्फ एक साल में Campa Cola ने 400 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कलेक्ट किया और वित्त वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा 1,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है. Campa ने कई राज्यों में 10% से अधिक बाजार हिस्सेदारी भी हासिल कर ली है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

9 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

11 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

12 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

12 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

11 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

9 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

12 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

12 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

16 hours ago