होम / बिजनेस / मुकेश अंबानी की रिलायंस ने मिलाया महिंद्रा एंड महिंद्रा से हाथ, जानें क्या डील हुई

मुकेश अंबानी की रिलायंस ने मिलाया महिंद्रा एंड महिंद्रा से हाथ, जानें क्या डील हुई

रिलायंस इंडस्ट्री और महिंद्रा एंड महिंद्रा के बीच इलेक्ट्रिक-SUV के लिए चार्जिंग नेटवर्क स्थापित करने को लेकर समझौता हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा से हाथ मिलाया है. दोनों कंपनियों के बीच इलेक्ट्रिक-SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी वेहिकल) के लिए चार्जिंग नेटवर्क स्थापित करने को लेकर समझौता हुआ है. दरअसल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस जियो-BP ने EV उत्पादों और सेवाओं के क्षेत्र में संभावनाओं का पता लगाने को लेकर पिछले साल समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे. अब दोनों ने इस पर आगे बढ़ने का ऐलान किया है. 

16 शहरों से शुरुआत
महिंद्रा और रिलायंस ने संयुक्त बयान में कहा है कि समझौते के तहत Jio-BP देशभर में महिंद्रा एंड महिंद्रा के डीलर नेटवर्क और वर्कशॉप में ‘DC फास्ट चार्जर’ स्थापित करेगी. शुरुआत में देश के 16 शहरों में तेजी से चार्जिंग करने वाले स्टेशन लगाए जाएंगे. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस महीने की शुरुआत में इलेक्ट्रिक सेंगमेंट में अपनी पहली SUV- एक्सयूवी 400 पेश की है. कंपनी अगले कुछ साल में देश में इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक पूरी सीरीज पेश करेगी. वहीं, कई दूसरी कंपनियां भी नई EV लेकर आने की योजना बना रही हैं. 

बुनियादी ढांचे की ज़रूरत
महिंद्रा जानती है कि EV को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग के बुनियादी ढांचे की जरूरत पड़ेगी. इसीलिए अपने ग्राहकों को तेजी से चार्जिंग करने वाले स्टेशन का नेटवर्क देने के लिए उसने जियो बीपी के साथ साझेदारी की है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि आरआईएल और बीपी का संयुक्त उद्यम शहरों और प्रमुख हाईवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधाएं स्थापित करके, अपने जियो-बीपी पल्स ब्रांडेड EV चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रहा है. बता दें कि देश में पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ रही है. इसी डिमांड को पूरा करने के लिए ऑटो कंपनियों ने EV प्रोडक्शन पर जोर देना शुरू कर दिया है. 

ब्रिटिश कंपनी है BP
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) और बीपी के बीच का जॉइंट वेंचर 'रिलायंस BP मोबिलिटी लिमिटेड' जियो-बीपी ब्रांड नाम के तहत काम करता है. देशभर में इसके कई पेट्रोल पंप हैं. गौरतलब है कि मुकेश अंबानी के अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है जबकि BP ब्रिटेन की जानी मानी एनर्जी कंपनी है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago