होम / बिजनेस / Reliance Industries ने शेयरधारकों को दी बड़ी सौगात, 1:1 के अनुपात में मिलेगा बोनस शेयर
Reliance Industries ने शेयरधारकों को दी बड़ी सौगात, 1:1 के अनुपात में मिलेगा बोनस शेयर
बोनस शेयर देने के फैसले पर मुहर लगाने के लिए 5 सितंबर 2024 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होगी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की 47वीं सालाना आम बैठक (Reliance AGM) में बड़ा ऐलान किया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने अपने 35 लाख शेयरधारकों को बड़ी सौगात देने का एलान किया है. कंपनी अपने शेरधारकों को एक शेयर के बदले में एक शेयर बोनस (Bonus Share) के तौर पर देगी. इस पर मुहर लगाने के लिए 5 सितंबर 2024 को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (Borad Of Directors) की बैठक होगी. इस बारे में मुकेश अंबानी ने RIL AGM में जानकारी दी है.
5 सितंबर को मिलेगा बोनस शेयर
रिलायंस एजीएम में मुकेश अंबानी ने कंपनी के शेयरहोल्डर्स को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. बोनस शेयर देने का मतलब हुआ कि अगर किसी शेयरधारक के पास 100 रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर हैं तो बोनस शेयर के बाद उनके पास 200 शेयर हो जायेंगे. हालांकि शेयर का भाव उसी अनुपात में कम हो जाएगा. शेयर का रेट जो आज 3000 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है वो घटकर 1500 रुपये पर आ जाएगा. रिलायंस एजीएम मीटिंग को संबोधित करते हुए चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने भी शेयरधारकों को बोनस शेयर देने पर विचार करने के लिए 5 सितंबर को होने वाली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक की जानकारी दी.
कंपनी ने कब-कब दिया बोनस शेयर?
बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 1 जनवरी, 2000 से अपने शेयर की फेस वैल्यू स्प्लिट नहीं की है. वहीं कंपनी 26 नवंबर, 2009 से दो बार बोनस शेयर दे चुकी है. अब एक बार फिर बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. कंपनी ने हर बार 1:1 रेश्यो के साथ बोनस शेयर दिया है. कंपनी ने आखिरी बार 7 सितंबर, 2017 की एक्स-डेट के साथ बोनस देने का ऐलान किया था.
रिलायंस ने क्रिएट किए लाखों जॉब्स
AGM में मुकेश अंबानी ने कहा कि रोजगार के मोर्चे पर रिलायंस नए इंसेटिव बेस्ड इंगेजमेंट मॉडल पर काम कर रही है. कंपनी ने पिछले साल 1.7 लाख नई जॉब क्रिएट की है. इस कड़ी में उनकी कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में रिसर्च और डेवलपमेंट पर 437 मिलियन डॉलर खर्च किए. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज सोसायटी के लिए ग्रेट वैल्यू क्रिएट करने में लगातार जुटी है. इसके साथ ही मुकेश अंबानी ने Reliance AGM को संबोधित करते हुए कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. IMF का अनुमान है कि 2027 दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगी और जर्मनी व जापान को पीछे छोड़ देगी.
टैग्स