होम / बिजनेस / EV के लिए Reliance Industries लेकर आई ये विशेष तोहफा!

EV के लिए Reliance Industries लेकर आई ये विशेष तोहफा!

हाल ही में RIL ने स्वैप की जा सकने वाली बहुउद्देशीय बैटरी की श्रृंखला से पर्दा उठाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पूरी दुनिया इस वक्त पर्यावरण बचाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास कर रही है और ऐसा ही एक प्रयास इलेक्ट्रिक वाहन (EV) भी हैं. अब हाल ही में RIL (रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड) ने EV क्षेत्र को एक तोहफा दिया है और साथ ही क्लीन एनर्जी अपनाने की दिशा में एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की RIL द्वारा उठाया गया यह महत्त्वपूर्ण कदम है. 

क्या है ये खास तोहफा?
हाल ही में RIL ने स्वैप की जा सकने वाली बहुउद्देशीय बैटरी की श्रृंखला से पर्दा उठाया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के साथ-साथ इन बैटरियों का इस्तेमाल इन्वर्टर के माध्यम से घर के उपकरणों को चलाने के लिए भी किया जा सकता है. कंपनी ने इन बैटरियों का प्रदर्शन रिन्यूएबल एनर्जी की एक प्रदर्शनी के दौरान किया था. इन बैटरियों के पीछे प्रमुख तौर पर एक ही विचार काम कर रहा है और वह ये है कि एक व्यक्ति अपने इलेक्ट्रिक वाहन के साथ-साथ घर के उपकरणों को चलाने के लिए भी इन बैटरियों का इस्तेमाल कर सके. 

Reliance का बड़ा है प्लान
रिलायंस (Reliance Industries) द्वारा स्वैप स्टेशन भी बनाए जाएंगे इन बैटरियों को बदलने के लिए आप रिलायंस के इन स्वैप स्टेशनों का इस्तेमाल किया जा सकता है. इतना ही नहीं, अगर आपकी छत पर सोलर पैनल मौजूद है तो आप उसकी मदद से इन बैटरियों को रिचार्ज भी कर सकते हैं. रिलायंस के कुछ अधिकारियों की मानें तो इन बैटरियों के साथ-साथ रिलायंस सोलर पैनल बेचने के बारे में भी विचार कर रही है. 

क्लीन एनर्जी के लिए इन्वेस्ट करेगी Reliance Industries
आपको बता दें कि रिलायंस ने क्लीन एनर्जी के लिए 10 बिलियन डॉलर की राशि का इन्वेस्टमेंट किया था और स्वैप की जा सकने वाली ये बैटरियां भी रिलायंस के इस बड़े प्लान का हिस्सा हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी पहले ही बयान दे चुकी है उसके द्वारा तेल से केमिकल तक फैले अपने प्रमुख बिजनेस पर अपनी निर्भरता को कम करेगी और 2035 तक नेट जीरो कार्बन स्तर को भी प्राप्त कर लेगी. दो साल पहले रिलायंस की सामान्य वार्षिक मीटिंग में मुकेश अंबानी ने इन्वेस्टर्स को सूचित किया था कि अगले तीन सालों के दौरान नई क्लीन एनर्जी प्राप्त करने के लिए कंपनी लगभग 75,000 करोड़ रुपयों का इन्वेस्टमेंट करेगी. 
 
यह भी पढ़ें: HDFC Bank के शेयरों में आया उछाल, क्या है उछाल की वजह?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्रिप्टोकरेंसी पर RBI की सख्ती बरकरार, टैक्स चोरी के बढ़ते खतरे पर आयकर विभाग की चेतावनी

दस्तावेजों के अनुसार, RBI ने एक बार फिर अपनी पुरानी राय दोहराई है कि बैंकों और अन्य विनियमित वित्तीय संस्थानों को क्रिप्टोकरेंसी या निजी तौर पर जारी किए गए स्टेबलकॉइन्स को रखने, उनमें निवेश करने या किसी भी तरह का एक्सपोजर लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

12 minutes ago

SBI Funds Management IPO: ₹545-574 का प्राइस बैंड तय, 14 जुलाई से खुलेगा इश्यू

SBI Funds Management ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. कंपनी अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹54 का विशेष डिस्काउंट भी दे रही है.

2 hours ago

SIP का बढ़ता क्रेज: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश, छोटे राज्यों ने मारी बाजी

AMFI की रिपोर्ट बताती है कि देश के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में म्यूचुअल फंड AUM का 65% से अधिक हिस्सा खुदरा निवेशकों के पास है.

3 hours ago

भारत की विकास दर पर IMF का नया अनुमान, FY27 में 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

IMF का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा और मजबूत घरेलू मांग तथा सेवा क्षेत्र की बदौलत अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार रहेगी.

4 hours ago

कल 10 लाख करोड़ डूबे, आज क्या संभलेगा बाजार? जानिए किन शेयरों पर रहेगी नजर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,914 अंक तक लुढ़क गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 23,900 के नीचे फिसल गया था.

4 hours ago

बड़ी खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

2 minutes ago