होम / बिजनेस / रिलायंस ने Campa से पहले लॉन्च किये पर्सनल केयर ब्रैंड्स, काफी मुश्किल होगा सफर

रिलायंस ने Campa से पहले लॉन्च किये पर्सनल केयर ब्रैंड्स, काफी मुश्किल होगा सफर

इस क्षेत्र में पहले से ही HUL (हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड), P&G (प्रोक्टर और गैम्बल), गोदरेज कंज्यूमर और Reckitt जैसे बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में बढ़ती खपत को देखते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज की FMCG (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) शाखा ने होम केयर और पर्सनल केयर के ब्रैंड्स की नई रेंज को लॉन्च कर दिया है. लॉन्च किये गए नए ब्रैंड्स में Glimmer ब्यूटी साबुन, गेट रियल नैच्युरल साबुन, Puric हाइजीन साबुन, डोजो डिश-वॉश साबुन और लिक्विड, होमगार्ड टॉयलेट और फ्लोर क्लीनर और एनजो लौंड्री डिटर्जेंट पाउडर, लिक्विड और साबुन शामिल हैं. 

भारतीय कंज्यूमर की परेशानियों का रखा है खास ध्यान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के एक प्रवक्ता ने लॉन्च के मौके पर कहा कि, इन ब्रैंड्स को भारतीय कंज्यूमर की असली समस्याओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है. रिलायंस द्वारा इन नए ब्रैंड्स को लॉन्च करने का फैसला, हाल ही में RIL (रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड) द्वारा प्राप्त किये गए बेवरेज ब्रैंड Campa को दोबारा लॉन्च करने से पहले सामने आया है. रिसर्च एजेंसी Nuvama के Abneesh Roy का कहना है कि, इस क्षेत्र में जहां एक ओर पहले से ही HUL (हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड), P&G (प्रोक्टर और गैम्बल), गोदरेज कंज्यूमर और Reckitt जैसे बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं वहीं, दूसरी तरफ घड़ी जैसे क्षेत्रीय खिलाड़ी भी हैं जिसकी वजह से यह फैसला RIL के लिए चुनौतियों से भरा साबित हो सकता है.   

इस क्षेत्र में एंट्री लेना भी होता है बहुत मुश्किल
मीडिया से बातचीत के दौरान आगे Abneesh ने बताया कि, स्केल के अनुसार फायदे की सोर्सिंग, एडवरटाइजिंग पर होने वाले बड़े-बड़े खर्चे, किराना स्टोर्स में सीमित शेल्फ-स्पेस, कुशल सप्लाई चैन जैसे फैक्टर्स की वजह से इस क्षेत्र में एंट्री लेना ही अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती है. फिलहाल RIL सिर्फ छोटे लेवल के क्षेत्रीय खिलाड़ियों के लिए एक चुनौती बन सकती है. आने वाले महीनों में RIL अपने होम केयर और पर्सनल केयर ब्रैंड्स की मात्रा ओमनी चैनल डिस्ट्रीब्यूशन के माध्यम से बढ़ाना चाहती है ताकि उसका FMCG पोर्टफोलियो मजबूत हो सके. आपको बता दें, कंपनी के FMCG पोर्टफोलियो में Sosyo Hajoori, Lotus Chocolates और Maliban बिस्किट्स जैसे बड़े और मशहूर नाम भी शामिल हैं. 
 
यह भी पढ़ें: कुमार मंगलम बिरला पद्म भूषण से सम्मानित, उपलब्धियां जानकर रह जायेंगे हैरान

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

12 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

15 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

12 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

20 hours ago