✕

होम / बिजनेस / Reliance Industries की बड़ी डील, NMIIA में खरीदी 74% हिस्सेदारी, इतने करोड़ में हुआ करार

Reliance Industries की बड़ी डील, NMIIA में खरीदी 74% हिस्सेदारी, इतने करोड़ में हुआ करार

इस अधिग्रहण से NMIIA रिलायंस की सहायक कंपनी बन गई. NMIIA का कारोबार पिछले तीन वित्तीय वर्षों में 34.89 करोड़, 32.89 करोड़ और 34.74 करोड़ रुपये रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जानकारी दी है कि उसने बोर्ड की मंजूरी और सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ महाराष्ट्र लिमिटेड (CIDCO) की सहमति के बाद नवी मुंबई IIA प्राइवेट लिमिटेड (NMIIA) में 1628.03 करोड़ रुपये में 74 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी हासिल कर ली है. NMIIA में शेष 26 फीसदी इक्विटी शेयर CIDCO के पास हैं. इस अधिग्रहण के साथ NMIIA कंपनी की सब्सिडियरी बन गई है.

एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी

एक्सचेंज फाइलिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा, 11 दिसंबर, 2024 को आयोजित रिलायंस इंडस्ट्रीज की बोर्ड बैठक में मिली मंजूरी के बाद 12 दिसंबर, 2024 को सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ महाराष्ट्र लिमिटेड (CIDCO) से नवी मुंबई IIA (NMIIA) प्राइवेट लिमिटेड के 57,12,39,588 इक्विटी शेयर हासिल किए, जो कंपनी के कुल 74% की हिस्सेदारी रखते हैं. इसके साथ ही रिलायंस ने बताया कि यह सौदा 28.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के भाव से हुआ है, जिसके लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने CIDCO को कुल मिलाकर 1628,03,28,258 रुपये का भुगतान किया है. इस सौदे के बाद CIDCO के पास NMIIA में 26% इक्विटी हिस्सेदारी शेष है. इस अधिग्रहण के साथ, NMIIA अब रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी बन गई है.

क्या करती है NMIIA?

2004 में NMIIA को महाराष्ट्र में एक इंट्रीग्रेटेड इंडस्ट्रियल एरिया (IIA) विकसित करने के लिए बनाया गया था. महाराष्ट्र रीजनल एंड टाउन प्लानिंग एक्ट, 1966 के तहत इंडस्ट्रियल एरिया के डेवलपमेंट के लिए बनाई गई इस कंपनी को महाराष्ट्र सरकार ने स्पेशल प्लानिंग अथॉरिटी नियुक्त किया है. रिलायंस की तरफ से एक्सचेंज को दी गई फाइलिंग को यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

कैसी है NMIIA की वित्तीय स्थिति?

कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 34.89 करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2022-23 में 32.89 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2021-22 में 34.74 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया है. RIL का कहना है कि इस निवेश को संबंधित-पक्ष लेनदेन के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया है और आरआईएल के किसी भी प्रमोटर, प्रमोटर समूह या समूह की कंपनी की इस लेनदेन में कोई भागीदारी नहीं है. इसके अलावा, सिडको की तरफ से दी गई सहमति के अलावा इस अधिग्रहण के लिए किसी और सरकारी या नियामकी अनुमोदन की जरूरत नहीं है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago