होम / बिजनेस / Mukesh Ambani और Jeff Bezos में फिर से जंग, जानिए क्या है मामला

Mukesh Ambani और Jeff Bezos में फिर से जंग, जानिए क्या है मामला

मेट्रो एजी को चलाने वाली जर्मन कंपनी भारत में अपना कारोबार बेचने जा रही है. कंपनी को उम्मीद है कि उसे अपना कारोबार बेचकर 1.2 बिलियन डॉलर की कमाई हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः Reliance Industries और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के बीच एक बार फिर से कारोबारी जंग होने के आसार है. फ्यूचर कूपन्स लिमिटेड की डील लंबी कानूनी लड़ाई के बाद रिलायंस को मिलने के बाद अब दोनों कंपनियां भारत में काम कर रही जर्मनी की होलसेल मार्केट चेन Metro AG को खरीदने के लिए आमने-सामने हैं.

जर्मन कंपनी भारत में अपना कारोबार बेचने के दौर में

मेट्रो एजी को चलाने वाली जर्मन कंपनी भारत में अपना कारोबार बेचने जा रही है. कंपनी को उम्मीद है कि उसे अपना कारोबार बेचकर 1.2 बिलियन डॉलर की कमाई हो सकती है. इस कंपनी को खरीदने के लिए रिलायंस और जेफ बेजोस के अलावा Charoen Pokphand Group  भी उत्सुक है.  
 
थाई कंपनी की रिलायंस रिटेल से साझेदारी

Charoen Pokphand Group एक थाई कंपनी है और इसकी रिलायंस के साथ साझेदारी है. इन दोनों कंपनियों ने नॉन बाइंडिंग बिड्स डाल दी हैं. इस डील के लिए अगस्त में बात आगे बढ़ेगी क्योंकि तभी मेट्रो की पेरेंट कंपनी खरीदने वाले ग्रुप्स को शॉर्टलिस्ट करेगी.

मेट्रो ने फिलहाल कुछ भी फाइनल नहीं किया है. अभी वो केवल इच्छुक कंपनियों के ऑफर को देख रही है. हालांकि इस मसले पर रिलायंस, अमेजन और मेट्रो के प्रतिनिधियों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है.

31 स्टोर्स का कर रही है संचालन

मेट्रो ने देश में 2003 में कारोबार शुरू किया था और फिलहाल ये 31 स्टोर्स का संचालन कर रही है. ये केवल थोक कारोबारियों को अपने उत्पाद बेचती है, जिनके पास जीएसटी नंबर होता है. इसके ग्राहकों में होटल्स, रेस्टोरेंट, कुछ कॉर्पोरेट्स और छोटे रिटेलर्स शामिल हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

2 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

5 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

7 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

7 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

7 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

2 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

10 hours ago