होम / बिजनेस / मुकेश अंबानी को क्यों पड़ी लोन की जरूरत? खटखटा रहे इन बैंकों के दरवाजे!

मुकेश अंबानी को क्यों पड़ी लोन की जरूरत? खटखटा रहे इन बैंकों के दरवाजे!

मामले से जुड़े लोगों की मानें तो RIL का बिजनेस तेल से लेकर टेलिकॉम के क्षेत्र तक फैला हुआ है और धीरे-धीरे यह बिजनेस और आगे बढ़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL), विदेशी करेंसी में 2 बिलियन डॉलर्स जितना लोन लेने के लिए उधारदाताओं के साथ बातचीत कर रही है. RIL, भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है और इतनी बड़ी कंपनी द्वारा 2 बिलियन डॉलर्स का लोन लेने की वजह क्या हो सकती है ये सवाल आप भी जरूर सोच रहे होंगे. 

क्यों पड़ रही है फंड्स की जरूरत 
मामले से जुड़े लोगों की मानें तो RIL का बिजनेस तेल से लेकर टेलिकॉम के क्षेत्र तक फैला हुआ है और धीरे-धीरे यह बिजनेस और आगे बढ़ रहा है. इसी वृद्धि को ताकत प्रदान करने के लिए अब कंपनी उधारदाताओं से लोन लेने की कोशिश कर रही है. RIL के मालिक एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और वह भारत के बाहरी कमर्शियल रूट का इस्तेमाल करके लोन प्राप्त करना चाहते हैं. इस लोन की मैच्योरिटी 3 से 5 सालों के बीच हो सकती है. 

किन बैंकों से चल रही है उधार की बात
मामले से जुड़े लोगों ने यह भी बताया कि इस लोन के माध्यम से इकट्ठा हुए फंड्स का प्रयोग कंपनी द्वारा कैपिटल बढ़ाने और सितंबर में पूरे होने वाले एक अन्य लोन का भुगतान करने के लिए किया जा सकता है. कंपनी 2 बिलियन डॉलर्स का लोन लेने के लिए विभिन्न उधारदाताओं से बातचीत कर रही है जिनमें बैंक ऑफ अमेरिका कॉर्प, सिटीग्रुप और स्टैण्डर्ड चार्टर्ड प्राइवेट लिमिटेड जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं. फिलहाल इन बैंकों ने इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार का जवाब देने से मना कर दिया है. 

कंपनी को आसानी से मिल रहे हैं फंड्स
लोगों का मानना है कि मुकेश अंबानी को फंड्स इकट्ठा करने की जरूरत इसलिए पड़ रही है क्योंकि वह टेलिकॉम क्षेत्र के बिजनेस को बढ़ा रहे हैं और साथ ही कच्चे तेल की रिफाइनिंग पर आधारित एक साम्राज्य की कंज्यूमर शाखा को विकसित करना चाहते हैं. 2020 में RIL ने नेट जीरो डेट का स्टेटस प्राप्त कर लिया था और इसी की वजह से अब कंपनी को आराम से फंड मिल पा रहा है. रिलायंस का कहना है कि वह अगले 15 सालों में रिन्यूएबल एनर्जी में 75 बिलियन डॉलर्स का इन्वेस्ट करना चाहती है. 
 
यह भी पढ़ें: सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, DA में कर दी जबरदस्त बढ़ोत्तरी!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

3 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

9 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

9 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

10 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

11 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

9 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

3 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

12 hours ago