होम / बिजनेस / Reliance Capital: दूसरे राउंड की बोली के लिए मंच तैयार, लेकिन फंस सकता है ये पेंच

Reliance Capital: दूसरे राउंड की बोली के लिए मंच तैयार, लेकिन फंस सकता है ये पेंच

पहले दौर की नीलामी में टोरेंट ग्रुप ने 8,640 करोड़ रुपए की सबसे ऊंची बोली लगाई थी. जबकि हिंदुजा समूह ने नीलामी के बाद 9,000 करोड़ रुपए की पेशकश की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अनिल अंबानी (Anil Ambani) की दिवालिया हो चुकी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के लिए एक और बोली लगाई जाएगी. हाल ही में नेशनल कंपनी लॉ ​अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने इसके लिए मंजूरी दी थी और अब इसकी डेट भी सामने आ गई है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नीलामी का अगला राउंड 20 मार्च को आयोजित किया जाएगा. हालांकि, दूसरे राउंड की बोली में पेंच फंस सकता है, क्योंकि टोरेंट ग्रुप इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है.

NCLT ने किया था इनकार
रिलायंस कैपिटल के कर्जदाताओं ने NCLAT में याचिका दायर करते हुए दूसरी बोली आयोजित करने की मांग की थी, जिसे ट्रिब्यूनल ने स्वीकार कर लिया था. दो सदस्यीय पीठ ने एनसीएलटी यानी नेशनल कंपनी लॉ ​ट्रिब्यूनल की ओर से पारित एक आदेश को रद्द करते हुए कहा था कि कर्जदाताओं की समिति सीओसी के पास बातचीत करने और उच्च बोली के लिए दूसरा राउंड आयोजित करने का अधिकार है. बता दें कि एनसीएलटी ने दूसरी बोली की अनुमति देने से इनकार कर दिया था.

ये है न्यूनतम बोली राशि
हिंदुजा समूह और टोरेंट जैसे संभावित बोलीदाताओं को दूसरे राउंड नीलामी में भाग लेने के लिए 8,000 करोड़ रुपए की न्यूनतम एडवांस राशि प्रदान करनी होगी. पहले राउंड के लिए न्यूनतम बोली राशि 9,500 करोड़ तय की गई थी, जबकि दूसरे राउंड के लिए इसे 10,000 करोड़ किया गया है. यदि इसके बाद कोई राउंड आयोजित किया जाता है, तो उसके लिए अतिरिक्त 250 करोड़ रुपए की आवश्यकता होगी.

टोरेंट ने जताया था एतराज
पिछले साल दिसंबर में हुई पहली नीलामी में टोरेंट ग्रुप ने 8,640 करोड़ रुपए की सबसे ऊंची बोली लगाई थी. जबकि हिंदुजा समूह ने नीलामी के बाद 9,000 करोड़ रुपए की पेशकश की, जिसका टोरेंट ग्रुप ने विरोध किया. ग्रुप की तरफ से कहा गया कि हिंदुजा ने बोली समाप्त होने के बाद ऑफर दिया है, लिहाजा उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता. हालांकि, अब कर्जदाताओं ने ज्यादा मूल्य के लिए दूसरे राउंड की बोली का फैसला लिया है. यदि टोरेंट ग्रुप इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाता है, तो मामला एक बार फिर अटक जाएगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

21 minutes ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

3 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

3 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

4 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

5 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

6 hours ago